भगवानपुर। 84 उत्तराखंड वाहिनी के कमान अधिकारी कर्नल आर. रमेश के दिशा निर्देशन में आज दिनांक 14 अगस्त 2024 को अपने विद्यालय आर एन आई इंटर कॉलेज भगवानपुर हरिद्वार की एन.सी.सी. इकाई ने *तिरंगा यात्रा का आयोजन किया*।

तिरंगा यात्रा ने विद्यालय से निकलकर चुड़ियाला चौक से होते हुए भगवानपुर बाजार से होकर विद्यालय में प्रवेश किया। पूरी यात्रा के दौरान एनसीसी कैडेट्स ने पूरे जोश से देश भक्ति नारों को लगाकर भगवानपुर कस्बे को गुंजायमान किया। प्रबंध समिति के सम्मानित सदस्य तथा वरिष्ठ समाज सेवी श्री रचित अग्रवाल ने भी यात्रा में प्रतिभाग किया और कैडेट्स को प्रोत्साहित किया।

प्रधानाचार्य श्री अशोक कुमार शर्मा ने संपूर्ण यात्रा में कैडेट्स को विभिन्न नारे लगवाए तथा देश सेवा के लिए प्रेरित किया। एनसीसी अधिकारी चीफ ऑफिसर राजेश कुमार तथा कैप्टन आलोक कण्डवाल ने कैडेट्स को अपने घरों की छत पर तिरंगा लगाने तथा तिरंगे के साथ सेल्फी लेने के उपरांत उसे हर घर तिरंगा पोर्टल पर अपलोड करने के लिए निर्देशित किया।

एनसीसी यूनिट के कार्यालय अधीक्षक प्रशिक्षण रवि कपूर का यात्रा संचालन में महत्वपूर्ण योगदान रहा। तिरंगा यात्रा में विद्यालय के कार्यालय प्रमुख मांगेराम (नीटू) , शर्मिला नागर, राजीव सैनी, आराधना, सारिका सैनी उपस्थित रहे तथा लगभग 125 कैडेट्स ने प्रतिभाग किया।




तृतीय राज्य स्तरीय सब जूनियर अंडर-17 शूटिंग बॉल चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में देहरादून के बालक वर्ग ने मारी बाजी
यूथ कांग्रेस के नवनियुक्त पदाधिकारियों का पूर्व मेयर गौरव गोयल ने किया सम्मान,जिलाध्यक्ष एडवोकेट राजेंद्र चौधरी रहे मौजूद
आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की उत्तराखंड प्रभारी कुमारी शैलजा पहुंची जयराम आश्रम,कार्यकर्ताओं को दिए टिप्स
प्रान्तीय उद्योग व्यापार मंडल उत्तराखंड के द्वारा एसपी देहात सहित किया गया अनेक अधिकारियों का सम्मान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देहरादून दौरे की तैयारियों को लेकर रुड़की भाजपा जिला कार्यालय पर बैठक संपन्न
महर्षि कश्यप जयंती पर नगर में निकाली गई भव्य शोभा यात्रा,पुष्प वर्षा कर लोगों ने किया शोभा यात्रा का स्वागत