रुड़की।मन्कामेश्वरी दुर्गा मंदिर में महाशिवरात्रि पर्व पर मुख्य यजमान मनोज कुमार जैन,धर्मपत्नी अलका व जैन परिवार ने मंदिर आचार्य द्वारा विधिवत मंत्रोच्चारण के साथ भव्य रुद्राभिषेक दूध,दही,शहद,पंचामृत व शिव प्रिय बेलपत्रों,भांग धतूरा आदि बिल्वपत्र व सहस्त्र फूलों से विधिवत शिवशक्ति पूजा-अर्चना कराई।तत्पश्चात आरती की गई व एकत्रित भक्तजनों को प्रसाद वितरण किया गया एवं मंदिर में तीनों पहर मंत्रोउच्चरण के साथ भगवान शिव महाशक्ति का रुद्राभिषेक हुआ तथा शाम को मंदिर प्रांगण में महाशिवरात्रि संकीर्तन का आयोजन हुआ।

शिव संकीर्तन में सहारनपुर से पधारे पंडित गोविंद बखानस द्वारा संगीतमय भजनों पर एकत्र भक्तजन झूम कर नाचे।मंदिर आचार्य आर्यदि ने भगवान शिव व शक्ति के पुनर्जन्म व जन्मों जन्म साथ की कथा सुना भक्तों को मंत्रमुग्ध कर दिया।निवर्तमान मेयर गौरव गोयल,भाजपा नेता सौरभ भूषण शर्मा,एडवोकेट नवीन कुमार जैन व विभोर अग्रवाल द्वारा दीप प्रज्वलित कर संकीर्तन का शुभारंभ किया गया। एडवोकेट नवीन कुमार जैन द्वारा सभी को पटका पहन कर सम्मान किया गया।

पूजा अर्चना में उषा वर्मा,संगीता गर्ग,रेखा जैन,दीपा जैन,ईशा जैन,रजनी कौशिक,अनुज कुमार जैन,अवनीश गर्ग,डॉ०बीएल अग्रवाल,नैना,वर्णिका,यश, क्रिश,कृष्णा आदि बड़ी संख्या में भक्तगण मौजूद रहे।




तृतीय राज्य स्तरीय सब जूनियर अंडर-17 शूटिंग बॉल चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में देहरादून के बालक वर्ग ने मारी बाजी
यूथ कांग्रेस के नवनियुक्त पदाधिकारियों का पूर्व मेयर गौरव गोयल ने किया सम्मान,जिलाध्यक्ष एडवोकेट राजेंद्र चौधरी रहे मौजूद
आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की उत्तराखंड प्रभारी कुमारी शैलजा पहुंची जयराम आश्रम,कार्यकर्ताओं को दिए टिप्स
प्रान्तीय उद्योग व्यापार मंडल उत्तराखंड के द्वारा एसपी देहात सहित किया गया अनेक अधिकारियों का सम्मान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देहरादून दौरे की तैयारियों को लेकर रुड़की भाजपा जिला कार्यालय पर बैठक संपन्न
महर्षि कश्यप जयंती पर नगर में निकाली गई भव्य शोभा यात्रा,पुष्प वर्षा कर लोगों ने किया शोभा यात्रा का स्वागत