भगवानपुर। अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष संजय बजरंगी ने बांग्लादेश में हिंदू मंदिरों पर हमले और हिंदूओं की संपत्ति को निशाना बनाए जाने पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए सरकार से प्रभावी कदम उठाने की मांग की है।

बृहस्पतिवार को किशनपुर जमालपुर स्थित कार्यालय में कलयुग का तहलका संपादक से वार्ता करते हुए अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष संजय बजरंगी ने कहा कि पड़ोसी बांग्लादेश हिंसा और अराजकता से ग्रस्त है। निर्वाचित प्रधानमंत्री शेख हसीना के त्यागपत्र देने और देश छोड़ने के बाद अराजक तत्व हावी हो गए हैं और कानून व्यवस्था पूरी तरह निष्प्रभावी हो चुकी है। इस अराजक स्थिति में वहां के अतिवादी जिहादी तत्वों ने हिंदू समाज का बड़े पैमाने पर उत्पीड़न शुरू कर दिया है। हिन्दू अल्पसंख्यकों के धार्मिक स्थानों, व्यवसायिक प्रतिष्ठानों और घरों को नुकसान पहुंचाया जा रहा है। बांग्लादेश के सभी जिलों से हिंदुओं के उत्पीड़न की खबरें आ रही हैं। कट्टरपंथी शमशान तक को निशाना बना रहे हैं। इस्कॉन मंदिर को भी भारी क्षति पहुंचाई गयी है। उन्होंने कहा कि निरंतर अंतराल पर होने वाले दंगों के परिणाम स्वरूप बांग्लादेश में हिंदू जनसंख्या जो विभाजन के समय 32 प्रतिशत थी। अब घटकर केवल 8 प्रतिशत रह गयी है। जो हिंदू बचे हैं वे भी लगातार जिहादी उत्पीड़न का शिकार हो रहे हैं। सरकार को बांग्लादेश के हिंदुओं की जानमाल की सुरक्षा के लिए प्रभावी कदम उठाने चाहिए। उन्होंने कहा कि डेमोग्राफी चेंज की वजह से उत्तराखण्ड में भी जिहाद का खतरा बना हुआ है। प्रदेश सरकार को विशेष अभियान चलाकर उत्तराखण्ड में मौजूद रोहिंग्याओं और बांग्लादेशी मुस्लिमों को वापस भेजना चाहिए। उन्होंने सीएए और एनआरसी लागू करने की भी मांग की और कहा कि बांग्लादेश, अफगास्तिान आदि देशों से आने वाले हिंदुओं को भारत की नागरिकता दी जाए। उन्होंने कहा कि बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिन्दुओं की स्थिति अत्यंत चिंतनीय है। उन्होने कहा कि विश्व समुदाय की यह जिम्मेदारी है कि बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों की सुरक्षा व उनके मानवाधिकारों की रक्षा के लिए प्रभावी कार्यवाही करें। उन्होंने कहा कि बांग्लादेश में हिंदुओं को टारगेट किया जा रहा है। भारत की इस्लामिक संस्थाओं और विश्व की सभी संस्थाओं को बांग्लादेश के हिंदुओं की रक्षा के लिए आगे आना चाहिए। विकट परिस्थिति का लाभ उठा कर जिहादियों द्वारा सीमा पार से घुसपैठ का प्रयत्न किया जा सकता है। इससे सतर्क रहना होगा। उन्होंने कहा कि जिहादी मानसिकता से उत्पन्न चुनौतियों से निपटने के लिए हिंदू समाज को सभी भेदभाव भुलाकर एकजुट होना होगा। बांग्लादेश में शेख हसीना सरकार के पतन के बाद वहां के हिंदू समाज को जिस प्रकार की कठिन परिस्थितियों का सामना करना पड़ रहा है। वह बेहद चिंताजनक है। सरकार को बांग्लादेशी हिंदू समाज की रक्षा के लिए तत्काल प्रभावी कदम उठाने चाहिए।




तृतीय राज्य स्तरीय सब जूनियर अंडर-17 शूटिंग बॉल चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में देहरादून के बालक वर्ग ने मारी बाजी
यूथ कांग्रेस के नवनियुक्त पदाधिकारियों का पूर्व मेयर गौरव गोयल ने किया सम्मान,जिलाध्यक्ष एडवोकेट राजेंद्र चौधरी रहे मौजूद
आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की उत्तराखंड प्रभारी कुमारी शैलजा पहुंची जयराम आश्रम,कार्यकर्ताओं को दिए टिप्स
प्रान्तीय उद्योग व्यापार मंडल उत्तराखंड के द्वारा एसपी देहात सहित किया गया अनेक अधिकारियों का सम्मान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देहरादून दौरे की तैयारियों को लेकर रुड़की भाजपा जिला कार्यालय पर बैठक संपन्न
महर्षि कश्यप जयंती पर नगर में निकाली गई भव्य शोभा यात्रा,पुष्प वर्षा कर लोगों ने किया शोभा यात्रा का स्वागत