रुड़की।कांवड़ यात्रा के मद्देनजर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक परमिंदर सिंह डोभाल के कुशल नेतृत्व में कैब ड्राइवर की हत्या मामले में मामले में पुलिस ने दो हत्यारोपियों को पकड़ने में सफलता प्राप्त की है।कांवड़ मेले के दौरान मर्डर केस का खुलासा करते हुए दो हत्यारोपियों को गिरफ्तार किया गया है,साथ ही हत्यारोपियों से लूट की गाड़ी,नगदी,तमंचा और कागजात भी बरामद कर लिया गए हैं।

ज्ञात रहे कि विगत 21 जुलाई की तड़के पुलिस को सूचना मिली कि मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के थिथोला में सड़क किनारे गन्ने के खेत में एक अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है,इसकी सूचना पाकर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जानकारी प्राप्त की।पुलिस ने फोरेंसिक टीम के साथ जांच की तो मालूम हुआ कि किसी ने अज्ञात व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी थी,जिसके बाद पुलिस को मंगलौर क्षेत्र से ही एक गाड़ी लावारिस हालत में पड़ी मिली थी,वहीं मृतक से मिले मोबाइल के आधार पर मृतक की जानकारी ली गई तो पता चला कि उक्त् कार को दो लोगों ने बुक किया था,जिसके आधार पर सीओ और पुलिस ने एक टीम गठित कर हत्या के दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।पुलिस के अनुसार गाड़ी बुक करने वाले दोनों आरोपी गाड़ी को लूटने का प्लान बनाने लगे,जिस पर गाड़ी ड्राइवर ने उसका विरोध किया तो वह उस ड्राइवर की हत्या कर फरार हो गए थे।




तृतीय राज्य स्तरीय सब जूनियर अंडर-17 शूटिंग बॉल चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में देहरादून के बालक वर्ग ने मारी बाजी
यूथ कांग्रेस के नवनियुक्त पदाधिकारियों का पूर्व मेयर गौरव गोयल ने किया सम्मान,जिलाध्यक्ष एडवोकेट राजेंद्र चौधरी रहे मौजूद
आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की उत्तराखंड प्रभारी कुमारी शैलजा पहुंची जयराम आश्रम,कार्यकर्ताओं को दिए टिप्स
प्रान्तीय उद्योग व्यापार मंडल उत्तराखंड के द्वारा एसपी देहात सहित किया गया अनेक अधिकारियों का सम्मान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देहरादून दौरे की तैयारियों को लेकर रुड़की भाजपा जिला कार्यालय पर बैठक संपन्न
महर्षि कश्यप जयंती पर नगर में निकाली गई भव्य शोभा यात्रा,पुष्प वर्षा कर लोगों ने किया शोभा यात्रा का स्वागत