रुड़की।कांग्रेस ओबीसी विभाग के पूर्व अध्यक्ष आशीष सैनी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पत्र लिखकर रुड़की विधायक के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई,भाजपा व विधानसभा से सदस्यता समाप्त करने की मांग की है तथा विधायक के भ्रष्टाचार व अन्य कृत्यों की जांच हेतु एसआईटी से जांच की मांग भी उठाई है।कांग्रेस पीसीसी सदस्य एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ओबीसी विभाग आशीष सैनी ने कहा कि रुड़की विधायक स्वंय को कानून व्यवस्था से ऊपर समझते हैं।

कहा कि राज्य के मुख्यमंत्री के अपराध विहीन एवं भ्रष्टाचार मुक्त शासन के दावों की धज्जियां उडाते हुए वह राज्य की राजनीति को दूषित करने का काम कर रहे हैं।उन्होंने कहा कि पूरा शहर जल भराव,अतिक्रमण,टूटी सड़कों एवं विकास के प्रत्येक क्षेत्र में पिछड़ता जा रहा है।क्षेत्रीय विधायक ट्रैफिक लाइट जैसी सामान्य आवश्यकता को भी संचालित नहीं कर पा रहे हैं और प्रत्येक विभाग में भ्रष्टाचार के रोज नए कीर्तिमान स्थापित कर रहे हैं।यह भी देखा गया है कि वह एक गठजोड़ के साथ नगर की अनेक संपत्तियों पर कब्जा करने का निरंतर प्रयास करते रहते हैं।आशीष सैनी ने कहा कि विगत कई वर्षों से वह नगर के अनेक समाजसेवियों व नेताओं को धमकी देते नजर आ रहे हैं,जो राज्य के कानून व्यवस्था का सीधा मजाक उड़ाने जैसा है।उन्होंने मुख्यमंत्री से अपील करते हुए कहा कि उत्तराखंड राज्य की पहचान को अपराध एवं भ्रष्टाचार से मुक्त रखने के संकल्प के अनुपालन में यह कार्रवाई अत्यंत आवश्यक है।राज्य की जनता अपने निर्वाचित मुख्यमंत्री पर भरोसा करती है कि वह उचित कार्रवाई ठीक समय पर करेंगे।




तृतीय राज्य स्तरीय सब जूनियर अंडर-17 शूटिंग बॉल चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में देहरादून के बालक वर्ग ने मारी बाजी
यूथ कांग्रेस के नवनियुक्त पदाधिकारियों का पूर्व मेयर गौरव गोयल ने किया सम्मान,जिलाध्यक्ष एडवोकेट राजेंद्र चौधरी रहे मौजूद
आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की उत्तराखंड प्रभारी कुमारी शैलजा पहुंची जयराम आश्रम,कार्यकर्ताओं को दिए टिप्स
प्रान्तीय उद्योग व्यापार मंडल उत्तराखंड के द्वारा एसपी देहात सहित किया गया अनेक अधिकारियों का सम्मान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देहरादून दौरे की तैयारियों को लेकर रुड़की भाजपा जिला कार्यालय पर बैठक संपन्न
महर्षि कश्यप जयंती पर नगर में निकाली गई भव्य शोभा यात्रा,पुष्प वर्षा कर लोगों ने किया शोभा यात्रा का स्वागत