रुड़की।सोलानी नदी शमशान घाट समिति द्वारा चैत्र नवरात्र चौदस के अवसर पर सोलानी नदी शमशान घाट पर दो दिवसीय भव्य मेले का आयोजन किया गया।मेले के शुभारंभ से पूर्व विशाल यज्ञ किया गया।इस अवसर पर सोलानी नदी शमशान घाट को पूर्व मेयर गौरव गोयल द्वारा दान दी गई

जमीन पर भी समिति के पदाधिकारियों के अथक प्रयासों से भवन निर्माण हेतु भूमि-पूजन किया गया।सोलानी नदी शमशान घाट समिति अध्यक्ष मंगू सिंह ने कहा कि पूर्व मेयर गौरव गोयल द्वारा शमशान घाट को जो भूमि दान में दी गई थी,उसमें एक भव्य भवन का निर्माण किया जाएगा।

आचार्य रमेश सेमवाल जी महाराज तथा पंडित राकेश शर्मा द्वारा विधि-विधान से यज्ञ और भूमि पूजन का कार्य कराया गया,वहीं दो दिवसीय मेले के समापन पर कल विशाल भंडारे का आयोजन भी किया जाएगा।इस अवसर पर पूर्व मेयर गौरव गोयल,समिति के महामंत्री करण सिंह,योगेंद्र प्रताप सिंह,राजेश पुंडीर,अंश ठाकुर,नवनीत गर्ग,मुदित गर्ग,रामगोपाल कंसल,चिंकू व धर्मपाल सिंह आदि बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।




तृतीय राज्य स्तरीय सब जूनियर अंडर-17 शूटिंग बॉल चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में देहरादून के बालक वर्ग ने मारी बाजी
यूथ कांग्रेस के नवनियुक्त पदाधिकारियों का पूर्व मेयर गौरव गोयल ने किया सम्मान,जिलाध्यक्ष एडवोकेट राजेंद्र चौधरी रहे मौजूद
आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की उत्तराखंड प्रभारी कुमारी शैलजा पहुंची जयराम आश्रम,कार्यकर्ताओं को दिए टिप्स
प्रान्तीय उद्योग व्यापार मंडल उत्तराखंड के द्वारा एसपी देहात सहित किया गया अनेक अधिकारियों का सम्मान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देहरादून दौरे की तैयारियों को लेकर रुड़की भाजपा जिला कार्यालय पर बैठक संपन्न
महर्षि कश्यप जयंती पर नगर में निकाली गई भव्य शोभा यात्रा,पुष्प वर्षा कर लोगों ने किया शोभा यात्रा का स्वागत