*आज का दिन भारत के इतिहास में अत्यंत महत्वपूर्ण है, क्योंकि इसी दिन हमारा संविधान लागू हुआ था: वरिष्ठ भाजपा नेता सुबोध राकेश*
*ज्वालापुर।* ज्वालापुर विधानसभा क्षेत्र में 77वा गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। वरिष्ठ भाजपा नेता सुबोध राकेश ने वाशु देव इंटर कॉलेज इब्राहिमपुर मसाई व पैराडाइस एकडमी इंटर कॉलेज बुधवाशहीद में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। उन्होंने कहा कि आज का दिन भारत के इतिहास में अत्यंत महत्वपूर्ण है, क्योंकि इसी दिन हमारा संविधान लागू हुआ था। हमारा संविधान ही हमें स्वायत्तता, समानता और न्याय की गारंटी देता है। आज के समय में इन संवैधानिक अधिकारों की रक्षा करना ही सबसे बड़ी प्राथमिकता है। कहा कि मौजूदा समय में लोकतंत्र, सामाजिक न्याय, समानता और भाईचारे के मूल्यों को और मजबूत करने की जरूरत है। भारतीय जनता पार्टी संविधान की गरिमा और जनता के अधिकारों की रक्षा के लिए लगातार संघर्ष करती रही है और आगे भी करती रहेगी।

इस शुभ अवसर पर अजीत जी प्रबंधक,श्रीमती रचना सैनी प्रधानाचार्य जी,प्रवेश सैनी,सन्नी राठौर,मनोज कुमार, शिवानी धीमान, रविंद्र सैनी प्रधान जी, अमित सैनी जी,संजू मैनवाल, अश्वनी कुमार, सुमित सम्राट, सुरेंद्र पाल जी, सचिन सैनी जी, बृजमोहन सैनी,प्रवेश सैनी, सुभाष चंद प्रधानाचार्य,श्री कुशल पाल जी, श्री अनिल जी,गजेंद्र जी,श्रीमती बीना जी, श्री सतीश चौहान जी, कंवर सिंह जी, अरोड़ा सिंह जी, डॉक्टर सतपाल जी, गुरुदेव जी, प्रकाश पाल जी, डॉक्टर संजीव जी, इत्यादि लोग उपस्थित रहे।





तृतीय राज्य स्तरीय सब जूनियर अंडर-17 शूटिंग बॉल चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में देहरादून के बालक वर्ग ने मारी बाजी
यूथ कांग्रेस के नवनियुक्त पदाधिकारियों का पूर्व मेयर गौरव गोयल ने किया सम्मान,जिलाध्यक्ष एडवोकेट राजेंद्र चौधरी रहे मौजूद
आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की उत्तराखंड प्रभारी कुमारी शैलजा पहुंची जयराम आश्रम,कार्यकर्ताओं को दिए टिप्स
प्रान्तीय उद्योग व्यापार मंडल उत्तराखंड के द्वारा एसपी देहात सहित किया गया अनेक अधिकारियों का सम्मान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देहरादून दौरे की तैयारियों को लेकर रुड़की भाजपा जिला कार्यालय पर बैठक संपन्न
महर्षि कश्यप जयंती पर नगर में निकाली गई भव्य शोभा यात्रा,पुष्प वर्षा कर लोगों ने किया शोभा यात्रा का स्वागत