रुड़की।भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ०मधु सिंह ने विभिन्न मोर्चों की जिलाध्यक्षों के नामों की घोषणा कर संगठन को मजबूत बनाने की दिशा में सभी से पार्टी की रीती-नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने की आशा व्यक्त करते हुए कहा कि भाजपा एक अनुशासित संगठन है,जहां प्रत्येक कार्यकर्ता की भूमिका महत्वपूर्ण होती है।उन्होंने युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष विभोर सेठी,अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष राहुल मुल्तानी,अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष नीतू सिंह,महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष नीलकमल शर्मा,किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष सुदेश चौधरी एवं ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष आदित्य रोड को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी है।उन्होंने कहा कि सभी मोर्चे भाजपा संगठन की रीड है और इनके माध्यम से समाज के प्रत्येक वर्ग तक पार्टी की विचारधारा पहुंचती है।उन्होंने निर्देश दिया कि सभी मोर्चा अध्यक्ष केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रभावी ढंग से आम जनता तक पहुंचाएं तथा संगठनात्मक कार्यक्रमों में सक्रिय भूमिका निभाएं।




तृतीय राज्य स्तरीय सब जूनियर अंडर-17 शूटिंग बॉल चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में देहरादून के बालक वर्ग ने मारी बाजी
यूथ कांग्रेस के नवनियुक्त पदाधिकारियों का पूर्व मेयर गौरव गोयल ने किया सम्मान,जिलाध्यक्ष एडवोकेट राजेंद्र चौधरी रहे मौजूद
आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की उत्तराखंड प्रभारी कुमारी शैलजा पहुंची जयराम आश्रम,कार्यकर्ताओं को दिए टिप्स
प्रान्तीय उद्योग व्यापार मंडल उत्तराखंड के द्वारा एसपी देहात सहित किया गया अनेक अधिकारियों का सम्मान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देहरादून दौरे की तैयारियों को लेकर रुड़की भाजपा जिला कार्यालय पर बैठक संपन्न
महर्षि कश्यप जयंती पर नगर में निकाली गई भव्य शोभा यात्रा,पुष्प वर्षा कर लोगों ने किया शोभा यात्रा का स्वागत