रुड़की।निवर्तमान मेयर गौरव गोयल ने कहा कि विद्यार्थी अगर सच्चे मन से चाहे तो वह अपने लक्ष्य को सफलतापूर्वक प्राप्त कर सकते हैं।आज यह कॉलेज के ही नहीं,बल्कि उन छात्राओं के परिजनों के लिए भी बेहद खुशी का पल है,जिन्होंने कड़ी मेहनत करके शिक्षा के क्षेत्र में अपना व कॉलेज का नाम रौशन किया है।

उक्त् विचार निवर्तमान मेयर गौरव गोयल ने आर्य कन्या पाठशाला इंटर कॉलेज की हाई स्कूल तथा इंटरमीडिएट परीक्षा 2024 में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर छात्राओं के सम्मान कार्यक्रम में व्यक्त किये।उन्होंने कहा कि कठिन परिश्रम तथा सच्चे मन से किए गए कार्यों से सफलता जरूर मिलती है,चाहे वह शिक्षा का क्षेत्र हो,खेलों का अथवा अन्य कोई भी क्षेत्र।सभी छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उन्होंने कहा कि इसी प्रकार से दिन-रात पढ़ाई कर आप अपने लक्ष्य को प्राप्त कर आगे बढ़े।प्रधानाचार्य श्रीमती चंद्रप्रभा गुलरिया ने अपनी शुभकामनाएं देते हुए कहा कि छात्रों के मुकाबले छात्राएं इस बार भी शिक्षा के क्षेत्र में अव्वल रही हैं,जिस पर उन्हें तथा कॉलेज को गर्व है।प्रबंधक वीरेंद्र कुमार गुप्ता ने सभी छात्राओं को और अधिक मेहनत कर पढ़ाई के क्षेत्र में आगे बढ़ने का आह्वान करते हुए कहा कि मन में संकल्प करें कि हमें बहुत ऊंचाइयों तक जाना है।
![]()
इस अवसर पर कॉलेज प्रवक्ता अपर्णा जिंदल,ममता सिंह,कंचल मल्होत्रा,निधि सिंघल,आकांक्षा रस्तोगी,सोमवीर सिंह,कृष्ण गोपाल आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
*हाई स्कूल व इंटरमीडिएट की इन छात्राओं का हुआ सामान*
मंतशा परवीन,कुमारी सृष्टि,कुमारी शगुन,कुमारी वंदना जाटव,कुमारी,याशिका गिल्डियाल,कुमारी मानसी,खुशी,निखत, रिमझिम सैनी,कनक कश्यप,आरिफा,कुलसुम,गायत्री




तृतीय राज्य स्तरीय सब जूनियर अंडर-17 शूटिंग बॉल चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में देहरादून के बालक वर्ग ने मारी बाजी
यूथ कांग्रेस के नवनियुक्त पदाधिकारियों का पूर्व मेयर गौरव गोयल ने किया सम्मान,जिलाध्यक्ष एडवोकेट राजेंद्र चौधरी रहे मौजूद
आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की उत्तराखंड प्रभारी कुमारी शैलजा पहुंची जयराम आश्रम,कार्यकर्ताओं को दिए टिप्स
प्रान्तीय उद्योग व्यापार मंडल उत्तराखंड के द्वारा एसपी देहात सहित किया गया अनेक अधिकारियों का सम्मान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देहरादून दौरे की तैयारियों को लेकर रुड़की भाजपा जिला कार्यालय पर बैठक संपन्न
महर्षि कश्यप जयंती पर नगर में निकाली गई भव्य शोभा यात्रा,पुष्प वर्षा कर लोगों ने किया शोभा यात्रा का स्वागत