रुड़की।नगर के समीपवर्ती रामपुर में रोडवेज बस और बाइक की टक्कर लगने से दो छात्रों की दर्दनाक मौत हो गई,जबकि इस हादसे में एक छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया।मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों छात्रों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया,वहीं गंभीर रूप से घायल छात्र की स्थिति देखते हुए चिकित्सकों ने घायल छात्र को हायर सेंटर रेफर कर दिया है।इस हादसे में दिपावली से पहले दो घरों के चिराग बुझ गए।परिजन भी छात्रों के इंतजार में पलक-पावड़े बिछाए हुए थे,किन्तु उनके पहुंचने से पहले मौत की खबर पहुंच गई।एक पल में दिवाली की खुशी मातम में बदल गई।इस हादसे की सूचना के बाद से परिजनों और मित्रों का रो-रोकर बुरा हाल है।जानकारी के अनुसार बीएसएम कॉलेज में इंटर की पढ़ाई करने वाले तीनों छात्र एक बाइक पर सवार होकर रुड़की से भगवानपुर की ओर जा रहे थे,जैसे तीनों बाइक से रामपुर पहुंचे तो उन्होंने एक टेंपो को ओवरटेक किया।इस दौरान सामने से आ रही रोडवेज बस से उनकी बाइक टकरा गई।हादसा इतना भीषण था कि तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए,जिसमें से एक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया,जबकि दूसरे की मौत अस्पताल पहुंचने पर हो गई,वहीं तीसरे छात्र को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतकों के नाम सूरज पुत्र गुलाब सिंह निवासी सालियर साल्हापुर,अमित पुत्र रिंकू निवासी नन्हेड़ा का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए शव अस्पताल भिजवा दिये हैं,इसके साथ ही पुलिस ने घायल सोनी पुत्र सुनील निवासी नन्हेड़ा को प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया,जहां गंभीर रूप से घायल छात्र की स्थिति देखते हुए चिकित्सकों ने उसको हायर सेंटर रेफर कर दिया है।परिजनों को सूचना मिलते ही दिवाली की खुशी मातम में बदल गई।इस हादसे की सूचना के बाद से परिजनों और मित्रों का रो-रोकर बुरा हाल है।




तृतीय राज्य स्तरीय सब जूनियर अंडर-17 शूटिंग बॉल चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में देहरादून के बालक वर्ग ने मारी बाजी
यूथ कांग्रेस के नवनियुक्त पदाधिकारियों का पूर्व मेयर गौरव गोयल ने किया सम्मान,जिलाध्यक्ष एडवोकेट राजेंद्र चौधरी रहे मौजूद
आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की उत्तराखंड प्रभारी कुमारी शैलजा पहुंची जयराम आश्रम,कार्यकर्ताओं को दिए टिप्स
प्रान्तीय उद्योग व्यापार मंडल उत्तराखंड के द्वारा एसपी देहात सहित किया गया अनेक अधिकारियों का सम्मान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देहरादून दौरे की तैयारियों को लेकर रुड़की भाजपा जिला कार्यालय पर बैठक संपन्न
महर्षि कश्यप जयंती पर नगर में निकाली गई भव्य शोभा यात्रा,पुष्प वर्षा कर लोगों ने किया शोभा यात्रा का स्वागत