रुड़की।सोलानी नदी शमशान घाट समिति रुड़की द्वारा पांचवीं अज्ञात दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए पचास के लगभग अस्थि कलश को गंगा में प्रवाहित करने के लिए हरिद्वार ले जाया गया। नगर से प्रस्थान किए जाने से पूर्व पंडित रमेश शर्मा ने विधि-विधान तथा मंत्रोच्चारण कर इन सभी लावारिस दिवंगत आत्माओं के मोक्ष तथा उनकी आत्मा की शांति की प्रार्थना की।

समिति अध्यक्ष ठाकुर मांगू सिंह ने बताया कि इन सभी अज्ञात दिवंगतों का हिंदू धार्मिक परंपराओं के अनुसार अंतिम संस्कार किया गया तथा इसके बाद पूर्ण विधि-विधान से कलश यात्रा के रूप में हरिद्वार में अस्थियों को विसर्जित के लिए यहां से ले जाया गया।इस मौके पर पूर्व मेयर गौरव गोयल तथा वरिष्ठ समाजसेवी इंजीनियर चैरब जैन ने सोलानी नदी शमशान घाट पहुंचकर दिवंगत आत्माओं की शांति की प्रार्थना की तथा सभी लावारिस अस्थियों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस मौके पर समिति के महामंत्री श्याम सिंह,योगेंद्र प्रताप,करण सिंह,संजय सेवक,चिंकू कश्यप, कमल स्नेही,नवीन बजरंगी,महेश ठाकुर,विकास सैनी, विशाल कुमार,अधिराज ठाकुर,नमनश्री,तुषार गोयल व इमरान देशभक्त आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।




तृतीय राज्य स्तरीय सब जूनियर अंडर-17 शूटिंग बॉल चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में देहरादून के बालक वर्ग ने मारी बाजी
यूथ कांग्रेस के नवनियुक्त पदाधिकारियों का पूर्व मेयर गौरव गोयल ने किया सम्मान,जिलाध्यक्ष एडवोकेट राजेंद्र चौधरी रहे मौजूद
आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की उत्तराखंड प्रभारी कुमारी शैलजा पहुंची जयराम आश्रम,कार्यकर्ताओं को दिए टिप्स
प्रान्तीय उद्योग व्यापार मंडल उत्तराखंड के द्वारा एसपी देहात सहित किया गया अनेक अधिकारियों का सम्मान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देहरादून दौरे की तैयारियों को लेकर रुड़की भाजपा जिला कार्यालय पर बैठक संपन्न
महर्षि कश्यप जयंती पर नगर में निकाली गई भव्य शोभा यात्रा,पुष्प वर्षा कर लोगों ने किया शोभा यात्रा का स्वागत