रुड़की।कांग्रेस की वोट चोरी को लेकर निकाली जाने वाली महा रैली में शामिल होने के लिए देवबंद से सहारनपुर के सांसद इमरान मसूद के आवास पर पहुंची कांग्रेस की जिला उपाध्यक्ष डॉ०शाजिया नाज एडवोकेट ने कहा प्रशासन विपक्ष की आवाज को दबाने का काम प्रदेश सरकार के इशारे पर कर रहा है।डा०शाजिया नाज एडवोकेट ने घोषणा करते हुए कहा कि मंगलवार से वह स्वयं देवबंद से वोट अधिकार यात्रा प्रारंभ करेंगी व जनपद की सातों विधानसभा में कांग्रेस का झंडा हाथ में लेकर पैदल मार्च निकालेगी।डॉ०शाजिया नाज एडवोकेट ने कहा कि वोट चोरी जैसे मामले बड़े अपराध की श्रेणी में आते हैं,इसे रोकने के लिए मतदाताओं को जागरूक किया जाना नितांत आवश्यक है।आज जननायक राहुल गांधी ने वोट चोरी को उजागर करके देश के सामने सबसे बड़ा सच ला दिया है।उनकी आवाज में आवाज मिलने के लिए कांग्रेस का प्रतीक कार्यकर्ता अपनी हर तरह की कुर्बानी देने के लिए तैयार है,इसलिए वह खुद भी जनपद स्तरीय सात दिवसीय सात विधानसभाओं में पदयात्रा करके वोट चोरी के विरुद्ध बिगुल बजाने का कार्य करेंगी।उन्होंने कांग्रेस जिलाध्यक्ष संदीप राणा से संपर्क आगामी कार्यक्रम की जानकारी उपलब्ध करा दी है।




तृतीय राज्य स्तरीय सब जूनियर अंडर-17 शूटिंग बॉल चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में देहरादून के बालक वर्ग ने मारी बाजी
यूथ कांग्रेस के नवनियुक्त पदाधिकारियों का पूर्व मेयर गौरव गोयल ने किया सम्मान,जिलाध्यक्ष एडवोकेट राजेंद्र चौधरी रहे मौजूद
आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की उत्तराखंड प्रभारी कुमारी शैलजा पहुंची जयराम आश्रम,कार्यकर्ताओं को दिए टिप्स
प्रान्तीय उद्योग व्यापार मंडल उत्तराखंड के द्वारा एसपी देहात सहित किया गया अनेक अधिकारियों का सम्मान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देहरादून दौरे की तैयारियों को लेकर रुड़की भाजपा जिला कार्यालय पर बैठक संपन्न
महर्षि कश्यप जयंती पर नगर में निकाली गई भव्य शोभा यात्रा,पुष्प वर्षा कर लोगों ने किया शोभा यात्रा का स्वागत