रुड़की।डिवाइन स्कूल के वार्षिकोत्सव समारोह में स्कूल के होनहार व प्रतिभावान छात्रों को प्रशस्ति-पत्र वितरित करते हुए कांग्रेस की पूर्व मेयर प्रत्याशी एवं वरिष्ठ समाज सेविका पूजा गुप्ता ने कहा कि टीचर्स की मेहनत तथा बच्चों की लगन के परिणाम स्वरूप आज इन स्कूली बच्चों का जो बेहतर परिक्षा परिणाम आया है,

वह सराहनीय है।उन्होंने बच्चों की प्रशंसा करते हुए कहा कि आज जितनी खुशी इन बच्चों,टीचर्स और अभिभावकों को हो रही है,उतनी ही प्रसन्नता का अनुभव मुझे भी हो रहा है।उन्होंने बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि वह इसी तरह पढ़े और आगे बढ़ें।स्कूल के प्रबंधक सुधीर शर्मा ने बताया कि स्कूल में जहां बच्चों को अच्छी शिक्षा दी जा रही है,वहीं उन्हें अच्छे संस्कारों के साथ-साथ खेलकूद,कंप्यूटर,नृत्य संगीत आदि में भी इन बच्चों की प्रतिभा को निखारा जा रहा है।इसअवसर पर प्रधानाचार्य संगीता गौतम,अमित राजपूत,सतीश मेहता,चंचल वाधवा आदि प्रमुख लोग मौजूद रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ पूजा गुप्ता द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया तथा बच्चों के द्वारा प्रस्तुत सुंदर नृत्य कलाओं ने सभी का मन मोह लिया।




तृतीय राज्य स्तरीय सब जूनियर अंडर-17 शूटिंग बॉल चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में देहरादून के बालक वर्ग ने मारी बाजी
यूथ कांग्रेस के नवनियुक्त पदाधिकारियों का पूर्व मेयर गौरव गोयल ने किया सम्मान,जिलाध्यक्ष एडवोकेट राजेंद्र चौधरी रहे मौजूद
आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की उत्तराखंड प्रभारी कुमारी शैलजा पहुंची जयराम आश्रम,कार्यकर्ताओं को दिए टिप्स
प्रान्तीय उद्योग व्यापार मंडल उत्तराखंड के द्वारा एसपी देहात सहित किया गया अनेक अधिकारियों का सम्मान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देहरादून दौरे की तैयारियों को लेकर रुड़की भाजपा जिला कार्यालय पर बैठक संपन्न
महर्षि कश्यप जयंती पर नगर में निकाली गई भव्य शोभा यात्रा,पुष्प वर्षा कर लोगों ने किया शोभा यात्रा का स्वागत