राजकीय महाविद्यालय में देवभूमि उद्यमिता योजना उच्च शिक्षा विभाग उत्तराखण्ड सरकार द्वारा 12 दिवसीय उद्यमिता विकास कार्यक्रम का शुभारम्भ महाविद्यालय के सभागार में किया गया जिसमें प्रथम दिन 27 मार्च बुधवार को कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो0 मुरलीधर कुशवाहा देवभूमि उद्यमिता केंद्र के नोडल अधिकारी डा0 श्रवण कुमार तथा कार्यक्रम समन्वयक राहुल कुमार एवं भारतीय उद्यमिता विकास संस्थान अहमदाबाद से आये परियोजना अधिकारी सरबेन्द्र रावत द्वारा संयुक्त रूप से मां सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलन किया गया।

प्रथम सत्र में आज देवभूमि उद्यमिता योजना में प्राचार्य प्रो0 मुरलीधर कुशवाहा डा0 श्रवण कुमार तथा कार्यक्रम समन्वयक राहुल कुमार एवं परियोजना अधिकारी सरबेन्द्र रावत द्वारा एक सफल उद्यमिता की जानकारी दी गयी और साथ ही छात्र छात्राओं ने बढचढ कर इस योजना में प्रशिक्षण लिया और साथ ही छात्र छात्राओं को देवभूमि योजना की प्रशिक्षा समाग्री भी दी गयी जिस पर 12 दिवसीया देवभूमि उद्यमिता योजना की जानकारी का विस्तृत रूप से विवरण किया गया है। आशा है की छात्र छात्रायें इस योजना में बढचढकर प्रतिभाग करेंगें।
कार्यक्रम संचालन में प्राचार्य प्रो0 मुरलीधर कुशवाहा डा0 योगिता डा0 हेमन्त जोशी डा0 नम्रता सिंह पंवार डा0 प्रिया राणा एवं कार्यक्रम अधिकारी- डा0 श्रवण कुमार एवं महाविद्यालय के समस्त शिक्षणेत्तर कर्मचारी आदि ने महत्वपूर्ण सहयोग दिया।




तृतीय राज्य स्तरीय सब जूनियर अंडर-17 शूटिंग बॉल चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में देहरादून के बालक वर्ग ने मारी बाजी
यूथ कांग्रेस के नवनियुक्त पदाधिकारियों का पूर्व मेयर गौरव गोयल ने किया सम्मान,जिलाध्यक्ष एडवोकेट राजेंद्र चौधरी रहे मौजूद
आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की उत्तराखंड प्रभारी कुमारी शैलजा पहुंची जयराम आश्रम,कार्यकर्ताओं को दिए टिप्स
प्रान्तीय उद्योग व्यापार मंडल उत्तराखंड के द्वारा एसपी देहात सहित किया गया अनेक अधिकारियों का सम्मान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देहरादून दौरे की तैयारियों को लेकर रुड़की भाजपा जिला कार्यालय पर बैठक संपन्न
महर्षि कश्यप जयंती पर नगर में निकाली गई भव्य शोभा यात्रा,पुष्प वर्षा कर लोगों ने किया शोभा यात्रा का स्वागत