*कांग्रेस प्रत्याशी पूजा गुप्ता बेहद ही सरल और शालीन व्यवहार कुशल जनता का दिल जीत चुनाव भारी वोटो से जीतने वाली है*
रुड़की । कांग्रेस प्रत्याशी पूजा गुप्ता बेहद ही सरल और शालीन व्यवहार कुशल जनता का दिल जीत चुनाव भारी वोटो से जीतने वाली है। क्षेत्र में उन्हें लोगों का बहुत प्यार और सम्मान मिल रहा है।
शुक्रवार दोपहर शहर के होटल में कांग्रेस पार्टी की चुनाव संचालन समिति की एक बैठक आयोजित हुई। चुनाव संचालन समिति के अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद राजेंद्र बाड़ी की अध्यक्षता में बैठक आयोजित हुई। इस बैठक में बड़ी संख्या में कांग्रेस के सभी पार्षद और कांग्रेस के कार्यकर्ता सहित पदाधिकारी गण भारी संख्या में उपस्थित रहे। चुनाव संचालन समिति की बैठक को संबोधित करते हुए चुनाव संचालन समिति के मुख्य संयोजक एवं महानगर जिला अध्यक्ष राजेंद्र चौधरी ने कहा कि कांग्रेस का एक-एक कार्यकर्ता कांग्रेस का सच्चा सिपाही बनकर चुनाव मैदान में उतर गया है। कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी को जीतने के लिए कांग्रेस कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी जी जान से लोगों के घर जा जाकर कांग्रेस की नीतियों से अवगत कराने के साथ ही क्षेत्र की स्थानीय समस्याओं के निराकरण की बात भी लोगों को विश्वास के साथ करने का वायदा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी द्वारा जो वायदे किए जाएंगे वह जीत के बाद उन्हें शहर की जनता के साथ मिलकर पूरा किया जाएगा। चुनाव संचालन समिति में मौजूद सभी पार्षदों ने मजबूती से चुनाव लड़ने की बात कही है। उन्होंने कहा कि नगर निगम में कांग्रेस का ही मेयर होगा और कांग्रेस का ही बोर्ड बनेगा।
इस अवसर पर रामकिशन धीमान, प्रदेश महामंत्री विकास त्यागी, ब्लॉक अध्यक्ष मोहम्मद रिजवान, महिला जिला अध्यक्ष उदय जैन, जिला उपाध्यक्ष अजय चौधरी, भूषण त्यागी, सुधीर शांडिल्य, एनएसयूआई जिला अध्यक्ष आशीष चौधरी, ईश्वर लाल शास्त्री, मनोज जैंथ, नीरज अग्रवाल, मुल्किराज सैनी, आशीष सैनी, पार्षद प्रत्याशी गण संजय गुड्डू, विशाखा सैनी, रोहित बाड़ी, तुषार अरोरा, राजा चौधरी, मनु जैन, शिवांगी धारिया, प्रियंका, सचिन कुमार, अब्दुल बासित, सलमान आदि भारी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।




तृतीय राज्य स्तरीय सब जूनियर अंडर-17 शूटिंग बॉल चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में देहरादून के बालक वर्ग ने मारी बाजी
यूथ कांग्रेस के नवनियुक्त पदाधिकारियों का पूर्व मेयर गौरव गोयल ने किया सम्मान,जिलाध्यक्ष एडवोकेट राजेंद्र चौधरी रहे मौजूद
आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की उत्तराखंड प्रभारी कुमारी शैलजा पहुंची जयराम आश्रम,कार्यकर्ताओं को दिए टिप्स
प्रान्तीय उद्योग व्यापार मंडल उत्तराखंड के द्वारा एसपी देहात सहित किया गया अनेक अधिकारियों का सम्मान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देहरादून दौरे की तैयारियों को लेकर रुड़की भाजपा जिला कार्यालय पर बैठक संपन्न
महर्षि कश्यप जयंती पर नगर में निकाली गई भव्य शोभा यात्रा,पुष्प वर्षा कर लोगों ने किया शोभा यात्रा का स्वागत