रुड़की।ज्योतिष गुरुकुलम में नववर्ष के उपलक्ष में राष्ट्र कल्याण के लिए महामृत्युंजय यज्ञ किया गया,जिसमें 1008 आहुतियां महामृत्युंजय मंत्र द्वारा डाली गई।राष्ट्र कल्याण की कामना की गई और सभी की सुख-समृद्धि की कामना की गई।प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य आचार्य रमेश सेमवाल जी महाराज ने कहा कि यज्ञ करने से सभी देवता प्रसन्न होते हैं।

देवताओं की प्रसन्न होने से मनुष्य का कल्याण होता है।कलयुग में भगवान की पूजा और यज्ञ का विशेष महत्व है।यज्ञ करने से देवताओं की विशेष कृपा मिलती है।प्राण,वायु,ऊर्जा प्राप्त होती है।उन्होंने कहा कि हमें निरंतर भगवान शंकर की आराधना उपासना करनी चाहिए।भगवान शंकर मृत्यु के देवता हैं

।महामृत्युंजय मंत्र प्राणों की रक्षा करता है,इसलिए निरंतर देवाधिदेव महादेव की आराधना,साधना व उपासना करनी चाहिए,जिससे प्रत्येक मनुष्य का कल्याण होता है।कलयुग में भक्ति ही श्रेष्ठ है।नववर्ष-2025 सबके लिए मंगलदायी होने के लिए महामृत्युंजय मंत्र का पाठ,हवन किया गया और प्रसाद वितरण किया गया।

भगवान शंकर का रुद्राभिषेक भी किया गया।इस अवसर पर डॉक्टर अर्पित सैनी,कांग्रेस रुड़की मेयर प्रत्याशी पूजा गुप्ता,निवर्तमान मेयर गौरव गोयल,भारतीय ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष सतीश शर्मा,राधा भटनागर,राधा भंडारी, सुलक्षणा सेमवाल,पूजा वर्मा,वंदना जायसवाल,प्रतीक्षा वर्मा,अदिति सेमवाल,इंद्रमणि सेमवाल,इमरान देशभक्त,मोनिका,सोनिया वर्मा,रेनू शर्मा,अंजू सिंघल,मनीषा मित्तल,राधा वर्मा,विकास शर्मा आदि उपस्थित रहे।





तृतीय राज्य स्तरीय सब जूनियर अंडर-17 शूटिंग बॉल चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में देहरादून के बालक वर्ग ने मारी बाजी
यूथ कांग्रेस के नवनियुक्त पदाधिकारियों का पूर्व मेयर गौरव गोयल ने किया सम्मान,जिलाध्यक्ष एडवोकेट राजेंद्र चौधरी रहे मौजूद
आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की उत्तराखंड प्रभारी कुमारी शैलजा पहुंची जयराम आश्रम,कार्यकर्ताओं को दिए टिप्स
प्रान्तीय उद्योग व्यापार मंडल उत्तराखंड के द्वारा एसपी देहात सहित किया गया अनेक अधिकारियों का सम्मान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देहरादून दौरे की तैयारियों को लेकर रुड़की भाजपा जिला कार्यालय पर बैठक संपन्न
महर्षि कश्यप जयंती पर नगर में निकाली गई भव्य शोभा यात्रा,पुष्प वर्षा कर लोगों ने किया शोभा यात्रा का स्वागत