भगवानपुर । नगर पंचायत भगवानपुर से अध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस से सत्येंद्र शर्मा ने टिकट की मांग की है। उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष, प्रभारी, जिलाध्यक्ष और विधायक को अपना आवेदन सौंपा। उन्होंने कहा कि पार्टी और जनता ने मौका दिया तो नगर पंचायत को भ्रष्टाचार मुक्त कराया जाएगा। कहा कि नगर पंचायत में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार किया गया। कहीं शौचालय और पानी की व्यवस्था नहीं है।

उन्होंने कहा कि नगर पंचायत को स्वच्छता के स्तर पर नंबर 1 बनाने का कार्य किया जाएगा। गरीबों के लिए आवास और शौचालय की व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी सभी वर्गों को लेकर विकास करने में विश्वास रखती हैं। भाजपा की करनी और कथनी में बड़ा अंतर है। जो-जो वायदे कांग्रेस द्वारा किए जाते हैं तो उनको अवश्य पूर्ण किया जाता है।

बता दें कि सत्येंद्र शर्मा वर्तमान में उत्तराखंड ब्राह्मण महासभा में प्रदेश मंत्री पद पर व राष्ट्रीय ब्राह्मण महासभा के सदस्य हैं। राजनैतिक जीवन में भगवानपुर ब्लॉक कोषाध्यक्ष 2011 से मई 2013 तक, मई 2013 से किसान कांग्रेस प्रदेश संगठन मंत्री के पद पर नवम्बर 2015 तक, दिसम्बर 2015 से जिलाध्यक्ष किसान कांग्रेस रुड़की ग्रामीण, हरिद्वार जून 2019 तक, वर्तमान में प्रदेश संगठन सचिव उत्तराखण्ड कांग्रेस पर सेवारत है कुरूक्षेत्र हरियाणा व भिन्ड मध्य प्रदेश में भी BRO के रूप में पार्टी की सेवा की है।

इसके अलावा अराजनीतिक संगठनों के साथ भी प्रदेश की सेवा कर रहे हैं प्रदेश अध्यक्ष भारतीय किसान संगठन उत्तराखण्ड़ अराजनीतिक, प्रदेश महामंत्री उत्तराखण्ड ब्राह्यमण महासभा व अन्य धार्मिक व सामाजिक संस्थाओं के साथ जनसेवा के विभिन्न क्षेत्रों में सेवा कार्य कर रहे है।




तृतीय राज्य स्तरीय सब जूनियर अंडर-17 शूटिंग बॉल चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में देहरादून के बालक वर्ग ने मारी बाजी
यूथ कांग्रेस के नवनियुक्त पदाधिकारियों का पूर्व मेयर गौरव गोयल ने किया सम्मान,जिलाध्यक्ष एडवोकेट राजेंद्र चौधरी रहे मौजूद
आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की उत्तराखंड प्रभारी कुमारी शैलजा पहुंची जयराम आश्रम,कार्यकर्ताओं को दिए टिप्स
प्रान्तीय उद्योग व्यापार मंडल उत्तराखंड के द्वारा एसपी देहात सहित किया गया अनेक अधिकारियों का सम्मान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देहरादून दौरे की तैयारियों को लेकर रुड़की भाजपा जिला कार्यालय पर बैठक संपन्न
महर्षि कश्यप जयंती पर नगर में निकाली गई भव्य शोभा यात्रा,पुष्प वर्षा कर लोगों ने किया शोभा यात्रा का स्वागत