रुड़की। वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व राज्य मंत्री पंडित मनोहर लाल शर्मा की पुत्रवधू एवं पंडित रजनीश शर्मा एडवोकेट की धर्मपत्नी रेखा शर्मा ने भाजपा से मेयर टिकट के दावेदारी पेश करते हुए पार्टी जिलाध्यक्ष को आवेदन पत्र सौंपा है।उन्होंने कहा है कि अगर पार्टी ने उनके ऊपर भरोसा जताया तो वह निश्चित जीत हासिल कर पार्टी को मजबूत करने का प्रयास करेंगी।रुड़की नगर निगम की सीट महिला के लिए आरक्षित होने के बाद अब पूर्व राज्य मंत्री एवं बीएसएम शिक्षण संस्थान के प्रबंधक पंडित मनोहर लाल शर्मा एडवोकेट के परिवार से भी भाजपा के टिकट के लिए आवेदन किया गया है।उनके पुत्र एडवोकेट पंडित रजनीश शर्मा की धर्मपत्नी रेखा शर्मा ने जिलाध्यक्ष शोभाराम प्रजापति को टिकट के लिए अपना आवेदन दिया है।उन्होंने बताया कि उनका परिवार लंबे समय से राजनीति और समाजसेवा में जुड़ा हुआ है,अगर पार्टी नेतृत्व उनके ऊपर भरोसा जताता है तो वह चुनाव लड़ने के साथ जीत भी हासिल करेंगी और पार्टी को मजबूत करने का काम करेंगी।रुड़की महिला सीट आरक्षित होने से रुड़की नगर की महिलाओं का मेयर पद पर चुनाव लड़ने का रास्ता साफ हो गया है।पूर्व राज्य मंत्री पंडित मनोहर लाल शर्मा एडवोकेट की पुत्रवधू द्वारा टिकट के लिए आवेदन करने से रुड़की का चुनाव बेहद रोचक तो होगा ही,वही इस सीट पर उनकी जीत भी निश्चित होगी।पंडित मनोहर लाल शर्मा एडवोकेट तथा उनका परिवार कई दशकों से राजनीतिक एवं समाज सेवा के क्षेत्र में सक्रिय है और यदि भाजपा इस बार नगर निगम चुनाव में उनकी पुत्रवधू को अपना प्रत्याशी घोषित करती है तो निश्चित ही दो दशकों से निर्दलीय प्रत्याशी के चुनाव जीतने पर विराम लगने के साथ ही पहली बार यह सीट भाजपा की झोली में भी जाएगी?




तृतीय राज्य स्तरीय सब जूनियर अंडर-17 शूटिंग बॉल चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में देहरादून के बालक वर्ग ने मारी बाजी
यूथ कांग्रेस के नवनियुक्त पदाधिकारियों का पूर्व मेयर गौरव गोयल ने किया सम्मान,जिलाध्यक्ष एडवोकेट राजेंद्र चौधरी रहे मौजूद
आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की उत्तराखंड प्रभारी कुमारी शैलजा पहुंची जयराम आश्रम,कार्यकर्ताओं को दिए टिप्स
प्रान्तीय उद्योग व्यापार मंडल उत्तराखंड के द्वारा एसपी देहात सहित किया गया अनेक अधिकारियों का सम्मान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देहरादून दौरे की तैयारियों को लेकर रुड़की भाजपा जिला कार्यालय पर बैठक संपन्न
महर्षि कश्यप जयंती पर नगर में निकाली गई भव्य शोभा यात्रा,पुष्प वर्षा कर लोगों ने किया शोभा यात्रा का स्वागत