रुड़की।कुष्ठ आश्रम में सर्व समाज सेवा संगठन ट्रस्ट की राष्ट्रीय अध्यक्ष नीलम चौधरी के द्वारा अपनी टीम के साथ ठंड से बचाव के लिए गर्म कपड़े और कंबल वितरित किए।कार्यक्रम में कुष्ठ आश्रम में सभी असहाय एवं कुष्ठ रोगियों को कंबल वितरित करते हुए नीलम चौधरी ने कहा कि इससे सभी को कड़ाके की ठंड से बचाव करने में सहायता मिलेगी।कहा कि सर्व समाज संगठन गत अनेक वर्षों से समाज की सेवा में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेता है तथा इसी प्रकार समाज सेवा के कार्यक्रमों का आयोजन कर गरीब व असहाय लोगों की मदद करता है।संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्ष नीलम चौधरी ने बताया कि वे नि:स्वार्थ भाव से अपने संगठन के द्वारा भेदभाव किए बिना सभी की सेवा करती आ रही हैं और गरीबों व असहायों की जीवन भर इसी प्रकार मदद करती रहेंगी। इस अवसर पर सचिव रविन्द्र बंसल,रचना वर्मा,किरण पटेल,मोनू जलवीर,रीता शर्मा,मातुश्री,सुषमा बसल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।




तृतीय राज्य स्तरीय सब जूनियर अंडर-17 शूटिंग बॉल चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में देहरादून के बालक वर्ग ने मारी बाजी
यूथ कांग्रेस के नवनियुक्त पदाधिकारियों का पूर्व मेयर गौरव गोयल ने किया सम्मान,जिलाध्यक्ष एडवोकेट राजेंद्र चौधरी रहे मौजूद
आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की उत्तराखंड प्रभारी कुमारी शैलजा पहुंची जयराम आश्रम,कार्यकर्ताओं को दिए टिप्स
प्रान्तीय उद्योग व्यापार मंडल उत्तराखंड के द्वारा एसपी देहात सहित किया गया अनेक अधिकारियों का सम्मान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देहरादून दौरे की तैयारियों को लेकर रुड़की भाजपा जिला कार्यालय पर बैठक संपन्न
महर्षि कश्यप जयंती पर नगर में निकाली गई भव्य शोभा यात्रा,पुष्प वर्षा कर लोगों ने किया शोभा यात्रा का स्वागत