भगवानपुर। भगवानपुर क्षेत्र में पिछले कई दिनों से अपने आप को दोबारा से अमर उजाला का संवाददाता बताता फिर रहा सतपाल सैनी के बारे में जब जांच पड़ताल की गई तो सच सामने आया जिसमें स्वयं अमर उजाला के संपादक ने बताया कि भगवानपुर में हमारा कोई प्रतिनिधि नहीं है।
गौरतलब है कि विगत दिनों भगवानपुर में अमर उजाला अखबार से संवाददाता के रूप में काम कर रहे सतपाल सैनी 10 हजार रुपए की वसूली के मामले में प्रकाश में आए थे। इसकी जानकारी जब अमर उजाला के रुड़की प्रभारी के साथ ही अमर उजाला देहरादून संपादक को लगी तो उन्होंने तत्काल प्रभाव से सतपाल सैनी को अमर उजाला से हटा दिया था। लेकिन पिछले कई दिनों से उक्त व्यक्ति फिर दोबारा से अपने आप को अमर उजाला का संवाददाता बताता हुआ क्षेत्र में घूमता दिखाई सुनाई दे रहा है। इतना ही नहीं क्षेत्र के कई कार्यक्रमों में भी उसने अपने आपको अमर उजाला में होना बताया उसके द्वारा बताया गया कि रुड़की अमर उजाला ऑफिस में लगभग 8 आठ लोग भगवानपुर से संवाददाता के रूप में काम करने के लिए पहुंचे थे जिस पर उन सभी को रिजेक्ट करते हुए मुझे पुनः अमर उजाला में रख लिया गया। इसकी जब पुष्टि की गई तो खुद अमर उजाला के संपादक अनूप बाजपेई ने बताया कि भगवानपुर से हमारा कोई प्रतिनिधि नहीं है। जिससे अब दूध का दूध और पानी का पानी हो गया है। आपको बता दें कि भगवानपुर में सतपाल सैनी नामक व्यक्ति अब अमर उजाला में नहीं है।




तृतीय राज्य स्तरीय सब जूनियर अंडर-17 शूटिंग बॉल चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में देहरादून के बालक वर्ग ने मारी बाजी
यूथ कांग्रेस के नवनियुक्त पदाधिकारियों का पूर्व मेयर गौरव गोयल ने किया सम्मान,जिलाध्यक्ष एडवोकेट राजेंद्र चौधरी रहे मौजूद
आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की उत्तराखंड प्रभारी कुमारी शैलजा पहुंची जयराम आश्रम,कार्यकर्ताओं को दिए टिप्स
प्रान्तीय उद्योग व्यापार मंडल उत्तराखंड के द्वारा एसपी देहात सहित किया गया अनेक अधिकारियों का सम्मान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देहरादून दौरे की तैयारियों को लेकर रुड़की भाजपा जिला कार्यालय पर बैठक संपन्न
महर्षि कश्यप जयंती पर नगर में निकाली गई भव्य शोभा यात्रा,पुष्प वर्षा कर लोगों ने किया शोभा यात्रा का स्वागत