रुड़की।देव एकादशी,कार्तिक पूर्णिमा तथा देव दीपावली के उपलक्ष में हवन यज्ञ कर भंडारे का आयोजन किया गया,जिसमें मंत्रोच्चारण कर हवन यज्ञ संपन्न हुआ एवं गंगा में दुग्धाभिषेक कर मां गंगा को नमन किया गया।गंग नहर किनारे श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर स्थित गंगा घाट पर नगर के वरिष्ठ पत्रकार अंकित गर्ग द्वारा देव एकादशी,कार्तिक पूर्णिमा तथा देव दीपावली के उपलक्ष में कराए गए हवन यज्ञ एवं विशाल भंडारे में नगर के गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।आचार्य रमेश सेमवाल जी महाराज ने हवन यज्ञ,पूजा विधि-विधान से संपन्न कराई।

आचार्य रमेश सेमवाल जी महाराज ने देव एकादशी,कार्तिक पूर्णिमा तथा देव दीपावली की सभी को शुभकामनाएं दी तथा राष्ट्र एवं प्रदेश की सुख-समृद्धि व विश्व कल्याण की कामना की।इस अवसर पर महानगर कांग्रेस अध्यक्ष एडवोकेट राजेंद्र चौधरी,कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री विकास त्यागी,पत्रकार देशराज पाल,डॉक्टर रकम सिंह,विवेक चौधरी पार्षद,शक्ति राणा,डॉक्टर मधुराका सक्सेना,सुभाष शरीन,डॉक्टर विनय गुप्ता,डॉक्टर नवीन बंसल,पत्रकार राजकुमार,सतीश नेगी,मुकेश रावत तथा मोहसिन आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।




मानकमजरा गाँव में श्री राम कॉलेज ऑफ एजुकेशन का वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया
पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत पहुंचे पिरान कलियर विधायक के आवास पर,दी ईद की मुबारकबाद
स्व०पंडित बाबू मनोहर लाल शर्मा ने हजारों घरों में शिक्षा की रौशनी दी, उनका जीवन शिक्षा और समाज को रहा समर्पित,अफजल मंगलौरी
कस्बे के भगवानपुर में हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर शोभा यात्रा का आयोजन किया गया, जिसमें शांति व्यवस्था को लेकर अतिरिक्त पुलिस बल मौजूद रहा
आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने परियोजना अधिकारी रुड़की प्रथम को सौंपा ज्ञापन,मांगे पूरी न होने से हैं नाराज
भाजपा अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने किया भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष ध्रुव गुप्ता द्वारा लगाए गए विशाल चिकित्सा शिविर का उद्घाटन,गणमान्यजन रहे मौजूद