रुड़की।फोनिक्स कॉलेज के अध्यक्ष तथा वरिष्ठ समाजसेवी चैरब जैन के संयोजन में लगाए गए निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का उद्घाटन सिविल लाइन कोतवाली प्रभारी नरेंद्र सिंह बिष्ट तथा डॉ सुशील नागर के द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर किया गया। मोहनपुरा स्थित लगाए गए निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर में एक हजार के लगभग स्थानीय लोगों ने स्वास्थ्य जांच कर चिकित्सिय लाभ उठाया।

मुख्य अतिथि के रूप में बोलते हुए इंस्पेक्टर नरेंद्र सिंह बिष्ट ने कहा कि शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर अपने स्वास्थ्य की जांच कराई प्रसिद्ध समाजसेवी चारभुजा द्वारा लगाया गया शिविर पर उनकी प्रशंसा करते हुए उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों का आयोजन से समाज के प्रत्येक व्यक्ति को लाभ मिलता है ऐसे आयोजन समय-समय पर आयोजित किए जाते रहने चाहिए जिससे कि आम लोगों को स्थानीय स्तर पर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध हो सके डॉक्टर सुशील नागर ने कहा कि प्राथमिक जांच स्वास्थ्य की रक्षा के लिए बहुत ही आवश्यक है जिस व्यक्ति को रोगों का पता चल उनका सही समय पर कर करने का अवसर प्राप्त होता है कार्यक्रम संयोजक चैरब जैन उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि उनके द्वारा प्रत्येक वार्ड में इस प्रकार के चिकित्सा शिविरों का आयोजन किया जाता रहेगा तथा उनका प्रयास रहेगा की आम जनमानस को ऐसे शिवरों के माध्यम से लाभ प्राप्त हो उन्होंने कहा कि इस शिविर में विभिन्न रोगों जैसे फिजिशियन नेत्र रोग बाल रोग दंत चिकित्सा स्त्री रोग आदि विशेषज्ञों की देखरेख में लोगों की जांच की गई सभी को निशुल्क दवाइयां उपलब्ध कराई गई तथा नेत्र रोगियों को निशुल्क चश्मे भी प्रदान किए गए




आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने परियोजना अधिकारी रुड़की प्रथम को सौंपा ज्ञापन,मांगे पूरी न होने से हैं नाराज
भाजपा अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने किया भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष ध्रुव गुप्ता द्वारा लगाए गए विशाल चिकित्सा शिविर का उद्घाटन,गणमान्यजन रहे मौजूद
धूमधाम से मनाई हनुमान जयंती,पूजा-अर्चना कर भक्तों ने किया प्रसाद ग्रहण
चौदस पर दो दिवसीय मेले का भंडारे के साथ हुआ समापन,गणमान्यजन रहे मौजूद
राजा पहलवान ने मिक्स मार्शल आर्ट इंडिया कॉम्बैट लीग नेशनल गेम में गोल्ड मेडल जीत किया शिक्षा नगरी का नाम रोशन
आर. एन. आई इंटर भगवानपुर कॉलेज में प्रधानाचार्य राजेश कुमार मंगलवार को सेवानिवृत