रुड़की। मंगलौर कोतवाली पुलिस में एक बहुत ही सराहनीय कार्य किया है। जी हां मंगलौर कोतवाली पुलिस ने डेढ़ साल से लापता विवाहिता को खोजबीन कर परिवार से मिलने का काम किया है। इतने लंबे समय बाद विवाहिता के मिलने से परिवार जनों के भी आंखों में आंसू छलक आए और जिस किसी को भी लापता महिला के वापस आने की जानकारी लगी तो उन्होंने मंगलौर पुलिस को शाबाश मंगलौर पुलिस कहा। प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलौर निवासी युवक द्वारा 12 फ़रवरी 2023 को कोतवाली मंगलौर पर अपनी पत्नी के कहीं चले जाने और वापस न लौटने की शिकायत दी थी।

जिस आधार पर गुमशुदगी दर्ज की गई थी। जांच के दौरान प्रकाश में आया कि गुमशुदा अपनी पति से नाराज होकर अपने सभी कागजात लेकर घर से निकली थी और अपना मोबाइल फोन भी बंद किया हुआ था। लगातार तलाश के बाद भी सफलता न मिल पाने पर गुमशुदगी को अपहरण की धारा में तब्दील किया गया। गुमशुदा द्वारा प्रयुक्त किए जा रहे एकाउंट की जानकारी इकट्ठा करने पर पता चला कि गुमशुदा एसबीआई का एटीएम प्रयोग करती है जिससे रुद्रपुर, उधम सिंह नगर के सिडकुल क्षेत्र से पैसे निकाले गए हैं। इस पर कोतवाली मंगलौर पुलिस टीम ने रुद्रपुर में डेरा डालकर सिडकुल एरिया के एटीएम मशीनों की निगरानी शुरु की। लगातार किए जा रहे प्रयासों और इंतजार के बाद आखिरकार गुमशुदा महिला पैसे निकालती मिली। टीम ने गुमशुदा को सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द किया। भावुक परिजनो ने मंगलौर पुलिस का आभार जताया। इतने लंबे समय बाद विवाहिता के मिलने पर आसपास के लोगों ने भी मंगलौर पोर्ट वाली पुलिस को शाबाशी दी है। लापता विवाहिता को बरामद करने वाली पुलिस टीम में अ0उ0नि0 योगेन्द्र विष्ट, हे0कानि0 मनोज मिनांन, हो0गा0 रकम सिह, म0हो0 बॉबी आदि शामिल रहे।




तृतीय राज्य स्तरीय सब जूनियर अंडर-17 शूटिंग बॉल चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में देहरादून के बालक वर्ग ने मारी बाजी
यूथ कांग्रेस के नवनियुक्त पदाधिकारियों का पूर्व मेयर गौरव गोयल ने किया सम्मान,जिलाध्यक्ष एडवोकेट राजेंद्र चौधरी रहे मौजूद
आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की उत्तराखंड प्रभारी कुमारी शैलजा पहुंची जयराम आश्रम,कार्यकर्ताओं को दिए टिप्स
प्रान्तीय उद्योग व्यापार मंडल उत्तराखंड के द्वारा एसपी देहात सहित किया गया अनेक अधिकारियों का सम्मान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देहरादून दौरे की तैयारियों को लेकर रुड़की भाजपा जिला कार्यालय पर बैठक संपन्न
महर्षि कश्यप जयंती पर नगर में निकाली गई भव्य शोभा यात्रा,पुष्प वर्षा कर लोगों ने किया शोभा यात्रा का स्वागत