*श्री शोभा सदन रंगमंच रामलीला कमेटी की देखरेख में मंचन किया, मंचन में दर्शकों की भीड़ उमड़ी*

भगवानपुर। चौदह सालों तक वनवास में रहने के बाद अयोध्या लौटे श्रीराम, सीता व लक्ष्मण का फूलों की वर्षा करके स्वागत किया गया। जगह-जगह रास्ते में दर्शकों की भीड़ उमड़ी।
नगर के मेंन बाजार स्थित रामलीला मैदान पर शोभा सदन रंगमंच रामलीला कमेटी की देखरेख में चल रहे मंचन में लंका विजय के बाद मां सीता को लेकर वापस अयोध्या पहुंचे श्रीराम, लक्ष्मण, विभीषण, हनुमान, जामवंत, सुग्रीव, अंगद आदि का स्वागत हुआ।

भाई भरत बहुत दुखी थे। इस बीच श्रीराम के आगमन में देरी होने पर अपने लिए चिता तैयार करवा लेते हैं। कहा कि यदि प्रभु राम नहीं आयेंगे तो वह इसी चिता में कूदकर प्राण त्याग देंगे। 14 सालों में आंखें पथरा गई हैं। इसी बीच हनुमान जी ने भरत को श्रीराम के आने की सूचना दी। इससे गदगद भरत ने भव्य तैयारियां कीं। कुछ देर बाद प्रभु श्रीराम पुष्पक विमान से अयोध्या की धरती पर उतरते। उन्हें देखकर भरत की आंखों में प्रेम की अश्रु धारा बह निकली। अयोध्या वासी पुष्प वर्षा कर अपने राजा का स्वागत करते हैं। श्रीराम की अयोध्या में जय-जयकार होने लगी।

रविवार शाम श्री शोभा सदन रंगमंच रामलीला समिति के तत्वाधान में आयोजित की जा रही रामलीला में भगवान राम लंका विजय के बाद वापस लौटे। गुरुओं और धर्माचार्य द्वारा मंत्रोच्चारण के बीच भगवान श्री राम का राजतिलक किया गया। मंगल आरती की गई। इसके साथ ही श्री शोभा सदन रंगमंच रामलीला का विधिवत रूप से समापन किया गया। राजतिलक के बाद सभी कलाकारों और रामलीला के आयोजन में सहयोग करने वालों का आभार व्यक्त करते हुए उन्हें पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। रविवार की रात आयोजित रामलीला में श्री श्याम मित्र मंडल रुड़की की

ओर से पहुंचे अध्यक्ष राकेश अग्रवाल, राहुल बंसल, प्रेमचंद अग्रवाल, संदीप अग्रवाल, सोनू मुख्य अथिति रहे।अपने परिवार के साथ पहुंचे। श्री शोभा सदन रंगमंच रामलीला परिवार ने सभी को स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया।
अति विशिष्ट अतिथि पहुंचे इस मौके पर श्रवण अग्रवाल, भूपेंद्र सिंघल, अजय गोयल, पंडित जगन्नाथ, ललित अग्रवाल, रचित अग्रवाल, वैभव अग्रवाल, अमन गुप्ता, मोना किन्नर गुरु, रिंकू अग्रवाल, सुरेंद्र धीमान, अजीत धीमान श्री शोभा सदन रंगमंच रामलीला समिति.के आयोजको द्वारा इन सभी को भी स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया।

इस मौके पर कमेटी के आयोजक एवं पदाधिकारी श्री शोभा सदन रंगमंच रामलीला समिति.के आयोजक, हितेश गोयल, योगेश गोयल, तुषार गोयल, अंकुर गोयल, नवीन गोयल, अनुज गोयल, आकाश गोयल आदि ने व्यवस्था संभाली।




तृतीय राज्य स्तरीय सब जूनियर अंडर-17 शूटिंग बॉल चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में देहरादून के बालक वर्ग ने मारी बाजी
यूथ कांग्रेस के नवनियुक्त पदाधिकारियों का पूर्व मेयर गौरव गोयल ने किया सम्मान,जिलाध्यक्ष एडवोकेट राजेंद्र चौधरी रहे मौजूद
आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की उत्तराखंड प्रभारी कुमारी शैलजा पहुंची जयराम आश्रम,कार्यकर्ताओं को दिए टिप्स
प्रान्तीय उद्योग व्यापार मंडल उत्तराखंड के द्वारा एसपी देहात सहित किया गया अनेक अधिकारियों का सम्मान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देहरादून दौरे की तैयारियों को लेकर रुड़की भाजपा जिला कार्यालय पर बैठक संपन्न
महर्षि कश्यप जयंती पर नगर में निकाली गई भव्य शोभा यात्रा,पुष्प वर्षा कर लोगों ने किया शोभा यात्रा का स्वागत