रुड़की।गत दिवस प्रशासन द्वारा सोनाली पार्क के समीप बनी झोंपड़ियों को तोड़ दिया गया,जिसमें सिंचाई विभाग,नगर निगम रुडकी और तहसील की टीम द्वारा यह कार्य किया गया,वहीं रुड़की के रहने वाले जलवीर मोनू द्वारा सैकड़ो लोगों की जान बचाने वाले जलवीर की झोपड़ी नगर निगम प्रशासन द्वारा तोड़ दि गई।

सूचना पाकर मौके पर पहुंची सर्व समाज सेवा संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्षा नीलम चौधरी ने जलवीर मोनू से मुलाकात की और मीडिया को बताया कि आज तक सैकड़ों लोगों को नहर में डूब जाने व डूबने से जान बचाने वाले जलवीर मोनू के पास पहुंची है,जहां उन्होंने देखा कि जलवीर मोनू द्वारा बनाई गई झोपड़ी को भी प्रशासन के द्वारा तोड़फोड़ कर दी गई है।जलवीर मोनू को घर से बेघर कर दिया गया है।उन्होंने बताया कि रुड़की नगर निगम प्रशासन द्वारा अतिक्रमण के नाम पर जलवीर मोनू को घर से बेघर कर दिया गया है। प्रशासन को चाहिए कि अतिक्रमण के नाम पर जो बड़े नेता,अधिकारी व व्यापारियों ने पूरे नगर पर कब्जा कर रखा है,वहां जाकर निगम प्रशासन को अतिक्रमण को हटाना चाहिये।गरीब परिवार का जलवीर,जिसने गंगनहर में से सैकड़ों लोगों की जान बचाई,उस जलवीर की झोपड़ी तोड़ने का काम रुड़की नगर निगम प्रशासन द्वारा किया गया है,जोकि दुखद है।उन्होंने कहा कि वे इस मामले में प्रदर्शन करेंगी।उनका संगठन जलवीर मोनू के साथ साथ खड़ा हैं।उन्होंने निगम प्रशासन से अपील की कि उनको एक रहने के लिए घर उपलब्ध कराया जाए।




तृतीय राज्य स्तरीय सब जूनियर अंडर-17 शूटिंग बॉल चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में देहरादून के बालक वर्ग ने मारी बाजी
यूथ कांग्रेस के नवनियुक्त पदाधिकारियों का पूर्व मेयर गौरव गोयल ने किया सम्मान,जिलाध्यक्ष एडवोकेट राजेंद्र चौधरी रहे मौजूद
आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की उत्तराखंड प्रभारी कुमारी शैलजा पहुंची जयराम आश्रम,कार्यकर्ताओं को दिए टिप्स
प्रान्तीय उद्योग व्यापार मंडल उत्तराखंड के द्वारा एसपी देहात सहित किया गया अनेक अधिकारियों का सम्मान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देहरादून दौरे की तैयारियों को लेकर रुड़की भाजपा जिला कार्यालय पर बैठक संपन्न
महर्षि कश्यप जयंती पर नगर में निकाली गई भव्य शोभा यात्रा,पुष्प वर्षा कर लोगों ने किया शोभा यात्रा का स्वागत