भगवानपुर :- श्री शोभा सदन रंगमंच भगवानपुर कमेटी में आयोजित रामलीला मंचन में 8 अक्टूबर, मंगलवार के दिन अतिथि के रूप में भगवानपुर कि लोकप्रिय विधायक ममता राकेश पहुंची। लोकप्रिय विधायक ममता राकेश के पहुंचने पर गोयल ब्रदर्स ने उनका स्वागत किया।विधायक ने सभी रामलीला के लोगों का उत्साहवर्धन किया और साथ ही रामलीला की गाथा के बारे में लोगों को बताया, कमेटी द्वारा आयोजित रामलीला कार्यक्रम की सराहना की। उन्होंने कहा कि यह कथा हमें हमारी सनातन संस्कृति के मूल्यों को याद दिलाती है और हमें दुनिया की अन्य संस्कृतियों से अलग बनाती है। उन्होंने रामलीला कमेटी के सदस्यों का हृदय से आभार व्यक्त किया और ईश्वर से प्रार्थना की कि वे इस पुनीत कार्य को आगे बढ़ाते रहें।

भगवानपुर विधायक ममता राकेश ने कहा कि यह कथा जिसके पात्र सभी के लिए अनुकरणीय हैं निश्चित रूप से यह भगवानपुर के वासियों के लिए फक्र की बात है। विधायक ममता राकेश ने आगे कहा कि ,इस सनातन संस्कृति को जिंदा रखने में जो योगदान इस महागाथा का रहा है वह किसी अन्य गाथा का नहीं रहा। हिंदुस्तान की जो संस्कृति है उसके मूल में दया और करुणा का भाव है वह हम देखते हैं भगवान श्री राम के चरित्र में। यह गाथा हमें दुनिया की अन्य संप्रदायों से संस्कृति से सबसे अलग बनाती हैपूरी दुनिया में कहीं ऐसा उदाहरण नहीं मिलता जहां कोई भाई अपने भाई के लिए राज सिंहासन को छोड़े हमें कोई ऐसा दुनिया में उदाहरण नहीं मिलता जहां एक स्त्री अपने पति के साथ कष्ट भोगने के लिए राजपाठ छोड़के वन की तरफ निकल गई। यह गाथा हिंदुस्तान के समाज को बांधे रखने के लिए है, जहां बंधुत्व का भाव है और यह गाथा हमें दुनिया में उत्कृष्ट संस्कृति स्थापित करने के लिए आवश्यक है।
विधायक ममता राकेश ने रामलीला कार्यक्रम में उपस्थित श्रोताओं से आग्रह किया कि यह गाथा केवल 15 दिनों के लिए नहीं है, बल्कि यह हमारे जीवन के लिए उपकरणीय है।
आज भी बच्चे लक्ष्मण के चरित्र का बखान करते हैं, जो एक भाई के रूप में वन में अपने भाई का किस तरह से ध्यान रखते हैं। उन्होंने आगे कहा यह गाथा हमें हमारी संस्कृति के मूल्यों को याद दिलाती है और हमें आने वाली पीढ़ियों के लिए भी प्रेरणा देती है।
निश्चित रूप से इस कथा के आयोजक धन्यवाद के पात्र है , भगवानपुर वासियों के लिए, वह इस कथा का मंचन प्रत्येक वर्ष करते हैं,और हमें बताते हैं कि हम क्या थे हमारी संस्कृति क्या थी हमारे आदर्श क्या थे यह काम बहुत पुनीत काम है और इसके लिए मैं सभी रामलीला कमेटी के सदस्यों को ,आयोजन से जुड़े सभी लोगों को साधुवाद देती हूं और ईश्वर से प्रार्थना करती हूं आप सब कुशल बने रहे और इसी तरह से सनातन संस्कृति को आगे बढ़ाते रहें और अपना सहयोग करे. इस मौके पर श्री शोभा सदन रंगमंच रामलीला समितिकेआयोजक,गोयल ब्रदर्स, शरण भवन भगवानपुर, पंडित जगन्नाथ, सुरेंद्र धीमान आदि मौजूद रहे।
(श्री शोभा सदन रंगमंच मीडिया प्रभारी सुनील उर्फ कुक्कू पंडित)




तृतीय राज्य स्तरीय सब जूनियर अंडर-17 शूटिंग बॉल चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में देहरादून के बालक वर्ग ने मारी बाजी
यूथ कांग्रेस के नवनियुक्त पदाधिकारियों का पूर्व मेयर गौरव गोयल ने किया सम्मान,जिलाध्यक्ष एडवोकेट राजेंद्र चौधरी रहे मौजूद
आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की उत्तराखंड प्रभारी कुमारी शैलजा पहुंची जयराम आश्रम,कार्यकर्ताओं को दिए टिप्स
प्रान्तीय उद्योग व्यापार मंडल उत्तराखंड के द्वारा एसपी देहात सहित किया गया अनेक अधिकारियों का सम्मान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देहरादून दौरे की तैयारियों को लेकर रुड़की भाजपा जिला कार्यालय पर बैठक संपन्न
महर्षि कश्यप जयंती पर नगर में निकाली गई भव्य शोभा यात्रा,पुष्प वर्षा कर लोगों ने किया शोभा यात्रा का स्वागत