रुड़की।उत्तराखंड गठन के लिए चले आंदोलन के दौरान पुलिस की गोली से बलिदान हुए राज्य आंदोलनकारियों की तीसवीं बरसी पर मुजफ्फरनगर के रामपुर तिराहा स्थित राज्य शहीद स्मारक पर श्रद्धांजलि पहुंचे उत्तराखंड के यशस्वी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य गठन के लिए उत्तराखंड के आंदोलनकारियों को काफी यातनाएं सहनी पड़ी थी।

उत्तराखंड राज्य गठन के बाद आज तेजी से उत्तराखंड विकास के पथ पर लगातार आगे बढ़ रहा है।उन्होंने कहा कि जिन राज्य आंदोलनकारियों के बलिदान से उत्तराखंड राज्य का निर्माण हुआ,उनकी कुर्बानियों को कभी बुलाया नहीं जा सकता।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रामपुर तिराहा स्थित शहीद स्मारक स्थल पर आंदोलन में बलिदान हुए नागरिकों की प्रतिमाएं स्थापित करने की भी घोषणा की।उन्होंने शहीद स्थल के लिए भूमि दान करने वाले महावीर प्रसाद शर्मा की प्रतिमा स्थल का भी शिलान्यास किया।

इस दौरान उन्होंने कहा कि राज्य के मूल स्वरूप को बचाने के लिए उनकी भाजपा सरकार प्रतिबद्ध है।उनके कार्यकाल में राज्य सरकार ने अनेक महत्वपूर्ण फैसले लिए हैं तथा पवित्र देवभूमि उत्तराखंड का मूल स्वरूप बना रहे,इस दिशा में भी उनकी सरकार बेहतर तरीके से कार्य कर रही है।शहीद स्थल पर पहुंचे मुख्यमंत्री तथा अन्य गणमान्य लोगों द्वारा शहीद उत्तराखंड आंदोलनकारियों को श्रद्धांजलि दी गई।

इस मौके पर उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ०रमेश पोखरियाल निषंक,उत्तर प्रदेश के राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल,भाजपा जिलाध्यक्ष सुधीर सैनी,राष्ट्रीय लोकदल के सांसद चंदन चौहान,रुड़की विधायक प्रदीप बत्रा,यूपी एमएलसी वंदना वर्मा,वरिष्ठ भाजपा नेता विनय रोहिला,लोकदल मुजफ्फरनगर जिलाध्यक्ष संदीप मलिक,राज्य महिला आयोग की पूर्व सदस्य रश्मि चौधरी,हर्ष प्रकाश काला,मनोज नायक,चौधरी रविंद्र पनियाला,युवा भाजपा नेता ध्रुव गुप्ता व प्रधान कमला बमोला सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।




तृतीय राज्य स्तरीय सब जूनियर अंडर-17 शूटिंग बॉल चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में देहरादून के बालक वर्ग ने मारी बाजी
यूथ कांग्रेस के नवनियुक्त पदाधिकारियों का पूर्व मेयर गौरव गोयल ने किया सम्मान,जिलाध्यक्ष एडवोकेट राजेंद्र चौधरी रहे मौजूद
आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की उत्तराखंड प्रभारी कुमारी शैलजा पहुंची जयराम आश्रम,कार्यकर्ताओं को दिए टिप्स
प्रान्तीय उद्योग व्यापार मंडल उत्तराखंड के द्वारा एसपी देहात सहित किया गया अनेक अधिकारियों का सम्मान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देहरादून दौरे की तैयारियों को लेकर रुड़की भाजपा जिला कार्यालय पर बैठक संपन्न
महर्षि कश्यप जयंती पर नगर में निकाली गई भव्य शोभा यात्रा,पुष्प वर्षा कर लोगों ने किया शोभा यात्रा का स्वागत