भगवानपुर:- विधानसभा भगवानपुर के गांव सिसौना में आर आई सी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। विद्यालय के डायरेक्टर एडवोकेट जिशान अली के नेतृत्व में कार्यक्रम में छात्र छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम में बढ़चढकर हिस्सा लिया तथा कार्यक्रम में पहुंचे अतिथियों का मन मोहा।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे भाजपा नेता सुबोध राकेश ने सभी को 78वें स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आरआईसी सीनियर सेकेंडरी स्कूल की नई बिल्डिंग में इस बार पहला स्वतंत्रता दिवस मनाया गया है जिसके लिए विद्यालय के प्रबंधक डॉ जिशान अली, विद्यालय के प्रधानाध्यापक अशोक कुमार रतूड़ी , तथा समिति के समस्त सदस्य बधाई के पात्र हैं और मेरी आशा है कि यहां से बच्चे पढ़कर कामयाब हो और खूब तरक्की करें।

इसके अलावा विद्यालय के प्रबंधक डॉ जिशान अली ने कार्यक्रम में पहुंचे सभी अतिथियों का माला और शॉल भेट कर उनका स्वागत किया । उन्होंने भी सभी देश और प्रदेश वासियों को स्वतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में

प्रेम सिंह नेता आप पार्टी, नरेश धीमान पूर्व प्रधान, अर्जुन मुखिया, राजू पूर्व प्रधान, अदिल पूर्व प्रधान, देवेंद्र राणा, अजीम पूर्व प्रधान, बाबू भाई, मास्टर अशोक सैनी, अजीत धीमान, डॉक्टर संजीव, शिक्षक और शिक्षिकाएं एवं छात्र-छात्राएं मौजूद रहे





तृतीय राज्य स्तरीय सब जूनियर अंडर-17 शूटिंग बॉल चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में देहरादून के बालक वर्ग ने मारी बाजी
यूथ कांग्रेस के नवनियुक्त पदाधिकारियों का पूर्व मेयर गौरव गोयल ने किया सम्मान,जिलाध्यक्ष एडवोकेट राजेंद्र चौधरी रहे मौजूद
आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की उत्तराखंड प्रभारी कुमारी शैलजा पहुंची जयराम आश्रम,कार्यकर्ताओं को दिए टिप्स
प्रान्तीय उद्योग व्यापार मंडल उत्तराखंड के द्वारा एसपी देहात सहित किया गया अनेक अधिकारियों का सम्मान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देहरादून दौरे की तैयारियों को लेकर रुड़की भाजपा जिला कार्यालय पर बैठक संपन्न
महर्षि कश्यप जयंती पर नगर में निकाली गई भव्य शोभा यात्रा,पुष्प वर्षा कर लोगों ने किया शोभा यात्रा का स्वागत