उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में ‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’ पर आयोजित कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पाकिस्तान को लेकर बड़ा दावा किया है. उन्होंने संकेतों में कहा है कि पाकिस्तान का भारत में विलय हो जाएगा. विभाजन विभीषिका दिवस पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान के संदर्भ में बड़ा दावा करते हुए कहा कि या तो पाकिस्तान का विलय होगा या वह समाप्त हो जाएगा. सीएम योगी ने कहा- जो 1947 में हुआ वो अब बांग्लादेश में हो रहा है. हम विभाजन की त्रासदी दोबारा नहीं होंगे देंगे.
मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस विभाजन की त्रासदी के लिए कभी माफी नहीं मांगेगी. कांग्रेस को जब भी मौका मिला उसने देश का गाला घोंटा. इनके पापों की कभी माफी नहीं दी जा सकती है. बांग्लादेश में 1947 में 22 % हिन्दू थे आज 7 % रह गए हैं. हमारी सबकी सहानभूति उन हिन्दुओं के साथ होना चाहिए. अखंड भारत का सपना ही इस तरह के घटना का समाधान होगा.

‘दुनिया में कहीं संकट आता है तो..’
सीएम ने कहा कि अगर 1947 में भारत के राजनीतिक नेतृत्व के पास मजबूत इच्छाशक्ति होती तो दुनिया की कोई ताकत वो आप्रकृतिक बंटवारा नहीं करा पाती. पर कांग्रेस के सत्ता के लोभ ने भारत को बर्बाद किया. जब जब इनके पास सत्ता गई है इन्होंने देश के मोल पर राजनीति की है.
सीएम ने कहा कि जब 1947 में पंडित नेहरू और कांग्रेस पार्टी तिरंगा लहरा कर जश्न बना रही थी उस समय अनगिनत लोग अपनी मातृभूमि छोड़ने को विवश थे. मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले 10 वर्ष की भारत की प्रगति दुनिया को अचंभित करती है. इसीलिए दुनिया में कहीं संकट आता है तो दुनिया भारत की तरफ देखती है.




तृतीय राज्य स्तरीय सब जूनियर अंडर-17 शूटिंग बॉल चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में देहरादून के बालक वर्ग ने मारी बाजी
यूथ कांग्रेस के नवनियुक्त पदाधिकारियों का पूर्व मेयर गौरव गोयल ने किया सम्मान,जिलाध्यक्ष एडवोकेट राजेंद्र चौधरी रहे मौजूद
आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की उत्तराखंड प्रभारी कुमारी शैलजा पहुंची जयराम आश्रम,कार्यकर्ताओं को दिए टिप्स
प्रान्तीय उद्योग व्यापार मंडल उत्तराखंड के द्वारा एसपी देहात सहित किया गया अनेक अधिकारियों का सम्मान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देहरादून दौरे की तैयारियों को लेकर रुड़की भाजपा जिला कार्यालय पर बैठक संपन्न
महर्षि कश्यप जयंती पर नगर में निकाली गई भव्य शोभा यात्रा,पुष्प वर्षा कर लोगों ने किया शोभा यात्रा का स्वागत