रुड़की।उत्तराखंड किसान कामगार मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं वरिष्ठ समाजसेवी चौधरी सुभाष नंबरदार ने मंगलौर रोड स्थित अब्दुल कलाम चौक पर शिवभक्त कांवडियो को फल एवं शीतल जल वितरित किया।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि सावन का महीना बहुत ही पवित्र महीना है।इस महीने की शुरुआत भी सोमवार के दिन से हुई है और सोमवार से ही हरिद्वार में शिवभक्तों की भारी भीड़ उमड़ रही है।उन्होंने कहा कि शिवभक्त कांवड़िये हर की पौड़ी से पवित्र गंगा जल लेकर अपने-अपने गंतव्य की ओर जाते हैं और यह हमारा बड़ा ही सौभाग्य है कि हमें उनकी सेवा करने का अवसर मिला है।उन्होंने कहा कि शिवभक्ति कांवड़ियों की सेवा करना बड़े ही पुण्य का काम है

और उनकी सेवा करने से मनुष्य को पापों से मुक्ति मिल जाती है।इस अवसर पर ब्रह्मानंद चौधरी,टीना शर्मा सहित अनेक लोग मौजूद रहे।




तृतीय राज्य स्तरीय सब जूनियर अंडर-17 शूटिंग बॉल चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में देहरादून के बालक वर्ग ने मारी बाजी
यूथ कांग्रेस के नवनियुक्त पदाधिकारियों का पूर्व मेयर गौरव गोयल ने किया सम्मान,जिलाध्यक्ष एडवोकेट राजेंद्र चौधरी रहे मौजूद
आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की उत्तराखंड प्रभारी कुमारी शैलजा पहुंची जयराम आश्रम,कार्यकर्ताओं को दिए टिप्स
प्रान्तीय उद्योग व्यापार मंडल उत्तराखंड के द्वारा एसपी देहात सहित किया गया अनेक अधिकारियों का सम्मान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देहरादून दौरे की तैयारियों को लेकर रुड़की भाजपा जिला कार्यालय पर बैठक संपन्न
महर्षि कश्यप जयंती पर नगर में निकाली गई भव्य शोभा यात्रा,पुष्प वर्षा कर लोगों ने किया शोभा यात्रा का स्वागत