रुड़की।बीती रात पुलिस और बदमाश के बीच हुई मुठभेड़ में गोली लगने से बदमाश घायल हो गया।हरिद्वार जनपद के रुड़की सिविल लाइन कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत सोलानी पुल,शेरपुर के पास जंगल में बीती रात पुलिस और बदमाश के बीच हुई मुठभेड़ में जवाबी फायरिंग में बदमाश के पैर में गोली लगने से बदमाश घायल हो गया,वहीं मामले की जानकारी पाकर पुलिस के आला अफसर भी घटनास्थल पर पहुंच गए और मुठभेड़ में घायल बदमाश को उपचार हेतु रुड़की के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया।घायल बदमाश का नाम साजिद उर्फ पिस्टल,निवासी मेरठ उत्तर प्रदेश है,जो हथियार सप्लाई का कार्य करता है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक परमिंदर सिंह डोभाल ने जानकारी देते हुए बताया कि उत्तर प्रदेश के मेरठ से पिस्तौल सप्लायर करने पहुंचे अवैध हथियारों के एक सौदागर से बीती रात पुलिस की मुठभेड़ हुई,इसके बाद पुलिस की टीम ने जवाबी फायरिंग की।जवाबी फायरिंग में बदमाश के पैर में गोली लग गई,जिससे बदमाश घायल हो गया,वहीं एसपी देहात स्वप्न किशोर सिंह तथा सीओ नरेंद्र पंत ने अस्पताल पहुंचकर घायल बदमाश से पूछताछ की।पूछताछ में बदमाश ने अपना नाम साजिद उर्फ पिस्टल पुत्र शमशाद,निवासी लोहिया नगर,मेरठ उत्तर प्रदेश का बताया है।बदमाश ने बताया कि वह अवैध हथियार सप्लाई करता है और पिस्तौल की डिलीवरी देने आया था।इसी के साथ पूछताछ करने पर पता चला कि बदमाश के खिलाफ कई राज्यों में दर्जन भर से अधिक मुकदद्मे दर्ज हैं।घायल बदमाश से पुलिस ने अवैध हथियार भी बरामद किए हैं।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक परमिंदर सिंह डोभाल ने इस बड़ी सफलता के लिए सिविल लाइन कोतवाली प्रभारी निरीक्षक आरके सकलानी और उनकी पूरी टीम की पीठ थपथपाई।बताते चलें कि हरिद्वार जिले में इन दिनों कांवड़ मेले की तैयारियां चरम पर हैं,इसी क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बाहरी लोगों के सत्यापन करने के साथ-साथ संदिग्धों पर कड़ी नजर बनाए रखने के आदेश हरिद्वार जनपद पुलिस को दिए हैं।




तृतीय राज्य स्तरीय सब जूनियर अंडर-17 शूटिंग बॉल चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में देहरादून के बालक वर्ग ने मारी बाजी
यूथ कांग्रेस के नवनियुक्त पदाधिकारियों का पूर्व मेयर गौरव गोयल ने किया सम्मान,जिलाध्यक्ष एडवोकेट राजेंद्र चौधरी रहे मौजूद
आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की उत्तराखंड प्रभारी कुमारी शैलजा पहुंची जयराम आश्रम,कार्यकर्ताओं को दिए टिप्स
प्रान्तीय उद्योग व्यापार मंडल उत्तराखंड के द्वारा एसपी देहात सहित किया गया अनेक अधिकारियों का सम्मान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देहरादून दौरे की तैयारियों को लेकर रुड़की भाजपा जिला कार्यालय पर बैठक संपन्न
महर्षि कश्यप जयंती पर नगर में निकाली गई भव्य शोभा यात्रा,पुष्प वर्षा कर लोगों ने किया शोभा यात्रा का स्वागत