रुड़की।निवर्तमान मेयर गौरव गोयल ने नगर विधायक द्वारा दो माह पूर्व बनाए गए लगभग चौरानवे लाख रुपयों की लागत से निर्मित रपटे के प्रारंभिक बारिश में बह जाने पर स्थलीय निरीक्षण किया।

उन्होंने कहा कि दो महीने पूर्व नगर विधायक द्वारा बनाये गये इस रपटे में जनता के धन का दुरुपयोग किया गया।उन्होंने नगर विधायक पर आरोप लगाया कि ठेकेदारों तथा कुछ अधिकारियों से मिलकर इस कार्य में लाखों की बंदरबांट की गई है।

उन्होंने कहा की जमीनों की कीमत बढ़ाने के लिए मुख्य मार्ग को छोड़कर गलियों को आदर्श नगर की संकरी गलियों से गुजरते हुए मार्ग रपटे के रूप में यह मार्ग बनवाया,जिसका क्षेत्र के स्कूल प्रबंधन,पार्षद एवं स्थानीय नागरिकों द्वारा भारी विरोध किया गया,परंतु अपनी दबंगई से उच्च अधिकारियों से सांठगांठ के चलते नगर विधायक ने इस निर्माण को कराया।निवर्तमान मेयर गौरव गोयल ने कहा कि जैसा कि उन्हें पूर्ण आभास था

कि यह रपटा बरसात शुरू होते ही पहली बारिश में ताश के पत्तों की तरह बह जाएगा और आखिर हुआ भी यही,कि बरसात की मामूली से बारिश हुई और यह पहली बारिश में बहता चला गया।उन्होंने कहा कि इस रपटा निर्माण में लाखों रुपए की हेराफेरी नगर विधायक द्वारा की गई है और नगर विधायक जनता की गाढी कमाई तथा सरकार के पैसों का दुरुपयोग कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि वह सुबे के मुख्यमंत्री से मिलकर इस विषय में बात करेंगे तथा रपटे के नाम पर लाखों रुपए के हेराफेरी की निष्पक्ष जांच की मांग भी वह मुख्यमंत्री से करेंगे।

इस अवसर पर रोहित डोभाल,मोहित सैनी,राजकुमार सैनी, बिजेंद्र पंत,रजनीश गुप्ता,वरुण जैन,अनूप शर्मा,निखिल सेठी,दीपक भारती आदि अनेक वार्डवासी मौजूद है।




तृतीय राज्य स्तरीय सब जूनियर अंडर-17 शूटिंग बॉल चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में देहरादून के बालक वर्ग ने मारी बाजी
यूथ कांग्रेस के नवनियुक्त पदाधिकारियों का पूर्व मेयर गौरव गोयल ने किया सम्मान,जिलाध्यक्ष एडवोकेट राजेंद्र चौधरी रहे मौजूद
आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की उत्तराखंड प्रभारी कुमारी शैलजा पहुंची जयराम आश्रम,कार्यकर्ताओं को दिए टिप्स
प्रान्तीय उद्योग व्यापार मंडल उत्तराखंड के द्वारा एसपी देहात सहित किया गया अनेक अधिकारियों का सम्मान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देहरादून दौरे की तैयारियों को लेकर रुड़की भाजपा जिला कार्यालय पर बैठक संपन्न
महर्षि कश्यप जयंती पर नगर में निकाली गई भव्य शोभा यात्रा,पुष्प वर्षा कर लोगों ने किया शोभा यात्रा का स्वागत