रुड़की।कस्सार समाज के लोगों द्वारा खानपुर के पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन पर मंगलौर रोड स्थित एक होटल में समाज की जमीन पर कब्जा करने का आरोप लगाया गया।कस्सार समाज के नेता नसीम रहमान में पत्रकार वार्ता में बताया कि धोबी समाज की जमीन को पूर्व विधायक अवैध रूप से कब्जाने का प्रयास कर रहे हैं।उन्होंने कहा कि लंढौरा कस्बा में धोबी घाट के निकट धोबी समाज के लोगों ने पेट्टे की जमीन पर मकान बना रखे हैं। मकानों के दोनों तरफ जमीन खाली पड़ी हुई है,

जिसपर पूर्व विधायक कब्जाने की नीयत से लगातार हमें दबाने का प्रयास कर रहे हैं।उन्होंने कहा कि वह इसका कड़ा विरोध करेंगे तथा उनकी मंशा को पूरा नहीं होने देंगे।लंढौरा के मंगलौर मार्ग पर खसरा नंबर 400 में पक्का धोबी घाट बना हुआ है,वहीं पर धोबी समाज के लोगों के 1971 में ग्राम प्रधान द्वारा आवासीय पट्टे दिए गए थे,जिसमें आज मकान बने हुए हैं।उन्होंने पूर्व विधायक पर परेशान करने तथा उक्त जमीन को कब्जाने का आरोप लगाया,उधर पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन ने अपने ऊपर लगाए गए तमाम आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि उक्त् भूमि उनके बड़ों के नाम चली आ रही है और उनके पास इस भूमि के दस्तावेज मौजूद हैं।उन्होंने कहा कि उनके ऊपर झूठे आरोप लगाने वाले लोगों के खिलाफ वह उचित कानूनी कार्रवाई करेंगे।




तृतीय राज्य स्तरीय सब जूनियर अंडर-17 शूटिंग बॉल चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में देहरादून के बालक वर्ग ने मारी बाजी
यूथ कांग्रेस के नवनियुक्त पदाधिकारियों का पूर्व मेयर गौरव गोयल ने किया सम्मान,जिलाध्यक्ष एडवोकेट राजेंद्र चौधरी रहे मौजूद
आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की उत्तराखंड प्रभारी कुमारी शैलजा पहुंची जयराम आश्रम,कार्यकर्ताओं को दिए टिप्स
प्रान्तीय उद्योग व्यापार मंडल उत्तराखंड के द्वारा एसपी देहात सहित किया गया अनेक अधिकारियों का सम्मान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देहरादून दौरे की तैयारियों को लेकर रुड़की भाजपा जिला कार्यालय पर बैठक संपन्न
महर्षि कश्यप जयंती पर नगर में निकाली गई भव्य शोभा यात्रा,पुष्प वर्षा कर लोगों ने किया शोभा यात्रा का स्वागत