रुड़की।मंगलौर विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी काजी निजामुद्दीन ने मोहल्ला पठानपुरा में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा धमका डराकर चुनाव जीतने का प्रयास कर रही है,लेकिन यह चुनाव कांग्रेस नहीं,बल्कि जनता लड़ रही है।

उन्होंने कहा कि भाजपा की ओर से कैबिनेट मंत्री,प्रदेश के तमाम विधायक और मुख्यमंत्री खुद यहां चुनाव प्रचार कर चुके हैं,लेकिन यह चुनाव आम जनता का चुनाव है और आपके समर्थन से कांग्रेस भारी बहुमत से मंगलौर विधानसभा से जीतेगी।काजी निजामुद्दीन ने कहा कि मेरे पिता और मेरे दादा ने हमेशा मंगलौर क्षेत्र वासियों की सेवा की है और वही सेवा में भी करता चला रहा हूं।

कहा कि अगर कुछ मेरी सेवा में कमी रही है तो मैं प्रयास करूंगा कि आपकी और अधिक सेवा करने का मौका मुझे मिले।मुझे पता है कि मंगलौर और देहात के लोग मुझे अपना बेटा,भाई और अपने परिवार का सदस्य मानकर वोट देते हैं,जिसका परिणाम आगामी तेरह तारीख को विजय के रूप में सबके सामने आएगा।इस अवसर पर राजस्थान मदरसा बोर्ड के अध्यक्ष एमडी चोबदार,डॉक्टर शमशाद अली,जहीर कुरैशी पहलवान,पूर्व अध्यक्ष मोहम्मद इस्लाम,पूर्व चेयरमैन प्रत्याशी कलीम अंसारी एडवोकेट,शाह वकार चिश्ती,मरगूब कुरैशी, आदि अनेक नेताओं ने सभा को संबोधित किया।

इस दौरान मोहल्ला पठानपुरा के निवासियों ने माला व पगड़ी पहनाकर काजी निजामुद्दीन का अभिनंदन किया और यकीन दिलाया की भारी बहुमत से उनको इस क्षेत्र से जिताकर भेजेंगे।




तृतीय राज्य स्तरीय सब जूनियर अंडर-17 शूटिंग बॉल चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में देहरादून के बालक वर्ग ने मारी बाजी
यूथ कांग्रेस के नवनियुक्त पदाधिकारियों का पूर्व मेयर गौरव गोयल ने किया सम्मान,जिलाध्यक्ष एडवोकेट राजेंद्र चौधरी रहे मौजूद
आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की उत्तराखंड प्रभारी कुमारी शैलजा पहुंची जयराम आश्रम,कार्यकर्ताओं को दिए टिप्स
प्रान्तीय उद्योग व्यापार मंडल उत्तराखंड के द्वारा एसपी देहात सहित किया गया अनेक अधिकारियों का सम्मान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देहरादून दौरे की तैयारियों को लेकर रुड़की भाजपा जिला कार्यालय पर बैठक संपन्न
महर्षि कश्यप जयंती पर नगर में निकाली गई भव्य शोभा यात्रा,पुष्प वर्षा कर लोगों ने किया शोभा यात्रा का स्वागत