रुड़की।फोटोग्राफर वैल्फेयर एसोसिएशन का गठन किया गया,जिसमें युवा समाजसेवी अक्षय प्रताप सिंह और नितिन शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे,जिन्होंने रुड़की फोटोग्राफर एसोसिएशन का संरक्षक के रूप में अहम भूमिका निभाकर सभी सदस्यों का मनोबल बढ़ाया तथा एसोसिएशन में भविष्य में सभी फोटोग्राफरों को एक साथ चलने का आह्वान करते हुए कहा कि समय-समय पर वर्कशॉप का आयोजन करें और भविष्य में कोई भी दुर्घटना होने पर सभी सदस्यों के साथ संगठन खड़ा रहेगा।

इस संगठन के द्वारा सभी सदस्यों को नई-नई तकनीक के बारे में अवगत कराया जाएगा।एसोसिएशन में अध्यक्ष पद पर संजीव कुमार,उपाध्यक्ष संजय सैनी,सचिव अमरिंदर सिंह को मनोनित किया है, इसके साथ ही अन्य सदस्य मान सिंह,नीरज यादव, तोषेंद्र पाल,शेखर सैनी,जितेंद्र सैनी,लोकेश,पुष्पेन्द्र,सलीम और रवि कुमार को कोर कमेटी के सदस्य के रूप में शामिल किया है।

संगठन के सभी मनोनित सदस्यों ने नितिन शर्मा और अक्षय प्रताप का धन्यवाद किया तथा उनका सम्मान किया।




तृतीय राज्य स्तरीय सब जूनियर अंडर-17 शूटिंग बॉल चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में देहरादून के बालक वर्ग ने मारी बाजी
यूथ कांग्रेस के नवनियुक्त पदाधिकारियों का पूर्व मेयर गौरव गोयल ने किया सम्मान,जिलाध्यक्ष एडवोकेट राजेंद्र चौधरी रहे मौजूद
आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की उत्तराखंड प्रभारी कुमारी शैलजा पहुंची जयराम आश्रम,कार्यकर्ताओं को दिए टिप्स
प्रान्तीय उद्योग व्यापार मंडल उत्तराखंड के द्वारा एसपी देहात सहित किया गया अनेक अधिकारियों का सम्मान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देहरादून दौरे की तैयारियों को लेकर रुड़की भाजपा जिला कार्यालय पर बैठक संपन्न
महर्षि कश्यप जयंती पर नगर में निकाली गई भव्य शोभा यात्रा,पुष्प वर्षा कर लोगों ने किया शोभा यात्रा का स्वागत