रुड़की।वरिष्ठ भाजपा नेत्री व राज्य महिला आयोग की पूर्व सदस्या एवं प्रसिद्ध समाजसेविका श्रीमती रश्मि चौधरी ने मंगलौर विधानसभा उपचुनाव में अपनी पूरी ताकत झोंक दी है।भाजपा से प्रत्याशी करतार सिंह भडाना के समर्थन में क्षेत्र के कई ग्रामों तथा मोहल्लों में जनसंपर्क कर श्रीमती रश्मि चौधरी ने लोगों को भाजपा की नीतियों से अवगत कराते हुए कहा कि केवल भाजपा ही पार्टी है जो क्षेत्र का विकास कर सकती है।

आजादी के बाद से अब तक विकास तरस रहा मंगलौर क्षेत्र इस बार बदलाव के मूड में है।उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार में इस बार एक और इंजन जुड़ने जा रहा है जो क्षेत्र के विकास में चार चांद लगाएगा।कुछ क्षणों के लिए भाजपा प्रत्याशी के साथ नारसन स्थित कार्यालय पर रुकी श्रीमती रश्मि चौधरी ने भाजपा प्रत्याशी चुनाव को लेकर विस्तृत विचार विमर्श किया तथा माहौल इस बार भाजपा के पक्ष में होना बताया।इस अवसर पर गुज्जर वीर सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी सोनू गुर्जर,सरस्वती रावत, विदुषी आदि वरिष्ठ लोग मौजूद रहे।




तृतीय राज्य स्तरीय सब जूनियर अंडर-17 शूटिंग बॉल चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में देहरादून के बालक वर्ग ने मारी बाजी
यूथ कांग्रेस के नवनियुक्त पदाधिकारियों का पूर्व मेयर गौरव गोयल ने किया सम्मान,जिलाध्यक्ष एडवोकेट राजेंद्र चौधरी रहे मौजूद
आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की उत्तराखंड प्रभारी कुमारी शैलजा पहुंची जयराम आश्रम,कार्यकर्ताओं को दिए टिप्स
प्रान्तीय उद्योग व्यापार मंडल उत्तराखंड के द्वारा एसपी देहात सहित किया गया अनेक अधिकारियों का सम्मान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देहरादून दौरे की तैयारियों को लेकर रुड़की भाजपा जिला कार्यालय पर बैठक संपन्न
महर्षि कश्यप जयंती पर नगर में निकाली गई भव्य शोभा यात्रा,पुष्प वर्षा कर लोगों ने किया शोभा यात्रा का स्वागत