रुड़की।नगर में दुकानदारों द्वारा अतिक्रमण की समस्या से जूझ रहे नगरवासियों की परेशानी को देखते हुए नगर निगम द्वारा नगर के बीटी गंज सहित मुख्य बाजार में दुकानदारों द्वारा अतिक्रमण करने को लेकर चेतावनी दी गई तथा कहा गया कि अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ जल्द ही अभियान चलाया जाएगा

।सहायक नगर आयुक्त एसपी गुप्ता के नेतृत्व में नगर निगम की टीम ने बीटी गंज से होते हुए मेन बाजार तथा सिविल लाइन के दुकानदारों को आज अतिक्रमण को लेकर चेतावनी दी तथा कहा कि जल्द ही पूरे नगर में अतिक्रमण को लेकर नगर निगम की टीम द्वारा अभियान चलाया जाएगा,जिसके अंतर्गत दुकानों के बाहर अतिक्रमण करने वालों का सामान जब्त करने के साथ ही उन पर जुर्माना भी लगाया जाएगा।
अतिक्रमण की समस्या को लेकर सहायक नगर आयुक्त एसपी गुप्ता के नेतृत्व में नगर निगम की टीम ने दुकानदारों को अतिक्रमण हटाने की दी चेतावनी

उन्होंने कहा कि लंबे समय से नगर में अतिक्रमण की समस्या गंभीर रूप धारण कर चुकी है तथा आए दिन जाम की स्थिति नगर में बनी रहती है,जिससे आम नागरिकों को बड़ी कठिनाई का सामना करना पड़ता है।नगर निगम की टीम में मनसा नेगी सफाई निरीक्षक,सफाई नायक घनश्याम,अशोक जैकी,राकेश लहरा आदि निगम के कर्मचारी मौजूद रहे।





तृतीय राज्य स्तरीय सब जूनियर अंडर-17 शूटिंग बॉल चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में देहरादून के बालक वर्ग ने मारी बाजी
यूथ कांग्रेस के नवनियुक्त पदाधिकारियों का पूर्व मेयर गौरव गोयल ने किया सम्मान,जिलाध्यक्ष एडवोकेट राजेंद्र चौधरी रहे मौजूद
आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की उत्तराखंड प्रभारी कुमारी शैलजा पहुंची जयराम आश्रम,कार्यकर्ताओं को दिए टिप्स
प्रान्तीय उद्योग व्यापार मंडल उत्तराखंड के द्वारा एसपी देहात सहित किया गया अनेक अधिकारियों का सम्मान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देहरादून दौरे की तैयारियों को लेकर रुड़की भाजपा जिला कार्यालय पर बैठक संपन्न
महर्षि कश्यप जयंती पर नगर में निकाली गई भव्य शोभा यात्रा,पुष्प वर्षा कर लोगों ने किया शोभा यात्रा का स्वागत