रुड़की।वरिष्ठ भाजपा नेत्री श्रीमती रश्मि चौधरी द्वारा अपने समर्थकों संग तीसरी बार नरेंद्र मोदी के देश के प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने तथा उत्तराखंड की पांचो लोकसभा सीट पर हुई प्रचंड जीत के उपलक्ष में लक्ष्मी नारायण घाट पर दुग्धाभिषेक कर गंगा पूजन किया।इस दौरान वरिष्ठ भाजपा नेत्री रश्मि चौधरी ने कहा कि नरेंद्र मोदी ने लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली,जिससे उनके नेतृत्व में पिछले दस वर्षों में देश ने कई कीर्तिमान स्थापित किए हैं

और आने वाले पांच सालों देश के लिए और भी महत्वपूर्ण होने वाले हैं।अब एक बार फिर देश का परचम पूरे विश्व में लहराएगा।उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश की पांचों सीटें भाजपा ने जीत दर्ज की है।प्रदेश में एक बार फिर डबल इंजन की सरकार में अब विकास की गंगा और भी तेजी से बहेगी।इस अवसर पर सरस्वती रावत,श्रद्धा हिंदू,मितुषी,मंजू रावत,गीता मलिक,ममता चौधरी,ममतेश,मंजू रावत व इमरान देशभक्त आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।




तृतीय राज्य स्तरीय सब जूनियर अंडर-17 शूटिंग बॉल चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में देहरादून के बालक वर्ग ने मारी बाजी
यूथ कांग्रेस के नवनियुक्त पदाधिकारियों का पूर्व मेयर गौरव गोयल ने किया सम्मान,जिलाध्यक्ष एडवोकेट राजेंद्र चौधरी रहे मौजूद
आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की उत्तराखंड प्रभारी कुमारी शैलजा पहुंची जयराम आश्रम,कार्यकर्ताओं को दिए टिप्स
प्रान्तीय उद्योग व्यापार मंडल उत्तराखंड के द्वारा एसपी देहात सहित किया गया अनेक अधिकारियों का सम्मान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देहरादून दौरे की तैयारियों को लेकर रुड़की भाजपा जिला कार्यालय पर बैठक संपन्न
महर्षि कश्यप जयंती पर नगर में निकाली गई भव्य शोभा यात्रा,पुष्प वर्षा कर लोगों ने किया शोभा यात्रा का स्वागत