रुड़की।वरिष्ठ भाजपा नेत्री एवं राज्य महिला आयोग की पूर्व सदस्या श्रीमती रश्मि चौधरी द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर नगर के झांसी रानी पार्क स्थित विभिन्न स्थानों पर पौधारोपण किया गया।पौधारोपित करते हुए उन्होंने नगरवासियों से अपील की कि वो अपने-अपने घरों में एक-एक पौधा अवश्य लगाएं।

उन्होंने कहा कि पौधे तथा फूलों के पौधों का रोपण करने से वातावरण स्वच्छ एवं सुंदर होता है।उन्होंने अपने संदेश में कहा कि बिगड़ते पर्यावरण संतुलन के बीच पेड़-पौधे ही हमारे जीवन को बचाने में सहायक सिद्ध हो सकते हैं,इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को अपने-अपने घरों में पौधे अवश्य लगाने चाहिए।कहा कि पर्यावरण को दूषित होने से बचने तथा मानव जीवन की रक्षा के लिए वृक्षों का महत्व समझना जरूरी है।इस अवसर पर भाजपा के दर्जनों कार्यकत्री मौजूद रहीं।




प्रीतम इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड की ओर से आपको 80वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।
तृतीय राज्य स्तरीय सब जूनियर अंडर-17 शूटिंग बॉल चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में देहरादून के बालक वर्ग ने मारी बाजी
यूथ कांग्रेस के नवनियुक्त पदाधिकारियों का पूर्व मेयर गौरव गोयल ने किया सम्मान,जिलाध्यक्ष एडवोकेट राजेंद्र चौधरी रहे मौजूद
आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की उत्तराखंड प्रभारी कुमारी शैलजा पहुंची जयराम आश्रम,कार्यकर्ताओं को दिए टिप्स
प्रान्तीय उद्योग व्यापार मंडल उत्तराखंड के द्वारा एसपी देहात सहित किया गया अनेक अधिकारियों का सम्मान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देहरादून दौरे की तैयारियों को लेकर रुड़की भाजपा जिला कार्यालय पर बैठक संपन्न