भगवानपुर। क्षेत्र स्थित मानकमजरा गाँव में श्री राम कॉलेज ऑफ एजुकेशन का वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। मुख्य अतिथि भगवानपुर विधायक ममता राकेश ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। सांस्कृतिक कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्राओं को पुरस्कृत किया।

विधायक ममता राकेश ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा के बिना जीवन अधूरा है क्योंकि शिक्षित व्यक्ति प्रत्येक दिशा में सफलता अर्जित करते हुए समाज और देश की को नई दिशा दे सकता है। इसलिए आज हम सबका दायित्व है कि अपने बच्चों को शत-प्रतिशत शिक्षित करें ताकि वे उच्च शिक्षा प्राप्त कर अपने भविष्य का निर्माण करते हुए माता-पिता का नाम रोशन करें। भाजपा के वरिष्ठ नेता डाॅ राजेश सैनी ने कहा कि आज के बच्चे कल के नागरिक हैं। इन्हें संस्कार युक्त एवं देश प्रेम की शिक्षा देकर आगे बढ़ाना होगा। इस मौके पर चैयरमेन डॉ अनुज सैनी, भाजपा नेत्री रोमा सैनी, एडवोकेट राशिद अली, राजेश सैनी, इंजिनियर कर्ण सिंह सैनी, अशोक सैनी आदि मौजूद रहे।




तृतीय राज्य स्तरीय सब जूनियर अंडर-17 शूटिंग बॉल चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में देहरादून के बालक वर्ग ने मारी बाजी
यूथ कांग्रेस के नवनियुक्त पदाधिकारियों का पूर्व मेयर गौरव गोयल ने किया सम्मान,जिलाध्यक्ष एडवोकेट राजेंद्र चौधरी रहे मौजूद
आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की उत्तराखंड प्रभारी कुमारी शैलजा पहुंची जयराम आश्रम,कार्यकर्ताओं को दिए टिप्स
प्रान्तीय उद्योग व्यापार मंडल उत्तराखंड के द्वारा एसपी देहात सहित किया गया अनेक अधिकारियों का सम्मान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देहरादून दौरे की तैयारियों को लेकर रुड़की भाजपा जिला कार्यालय पर बैठक संपन्न
महर्षि कश्यप जयंती पर नगर में निकाली गई भव्य शोभा यात्रा,पुष्प वर्षा कर लोगों ने किया शोभा यात्रा का स्वागत