रुड़की।भाजपा प्रदेशाध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने नगर में आयोजित विशाल मेडिकल शिविर का फीता काटकर उद्घाटन किया।उद्घाटन अवसर पर उन्होंने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता राजनीतिक माध्यम से ही नहीं,बल्कि सामाजिक कार्यों के माध्यम से भी समाज सेवा में निरंतर आगे रहता है।

भाजपा युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष ध्रुव गुप्ता द्वारा लगाए गए इस मेडिकल शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में बोलते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता कभी विश्राम नहीं करता और वह पूरे साल जनता के बीच में रहकर सेवा कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाता रहता है,जबकि अन्य दलों के कार्यकर्ता केवल चुनाव के समय ही सक्रिय रहकर जनता के बीच जाते हैं।उन्होंने कहा कि भाजपा में कार्यकर्ताओं को पूरा सम्मान दिया जाता है और आज भाजपा का कार्यकर्ता तन-मन-धन से समर्पित होकर पार्टी की सेवा में लगा हुआ है।उन्होंने कहा कि कांग्रेस में जिन नेताओं की जॉइनिंग हो रही है,उन्हें पार्टी पहले ही निष्कासित कर चुकी है।आगामी चुनाव में भाजपा का एक बार फिर पूर्ण बहुमत से सत्ता में आना तय है और विपक्षी पार्टियों को प्रदेश की जनता सबक सिखाएगी।

भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष ध्रुव गुप्ता द्वारा मुख्य अतिथि का सम्मान किया गया।इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष डॉक्टर मधु सिंह,जिला पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी,दर्जा प्राप्त मंत्री श्यामवीर सैनी,पूर्व राज्य मंत्री ठाकुर संजय सिंह,वरिष्ठ भाजपा नेता ललित मोहन अग्रवाल,विवेक चौधरी,पार्षद संजीव तोमर,अनुराग त्यागी,अनीस अहमद आदेश सैनी सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।स्वास्थ्य शिविर में सैकड़ों की संख्या में लोगों ने स्वास्थ्य लाभ उठाया तथा रक्तदान भी किया।




आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने परियोजना अधिकारी रुड़की प्रथम को सौंपा ज्ञापन,मांगे पूरी न होने से हैं नाराज
धूमधाम से मनाई हनुमान जयंती,पूजा-अर्चना कर भक्तों ने किया प्रसाद ग्रहण
चौदस पर दो दिवसीय मेले का भंडारे के साथ हुआ समापन,गणमान्यजन रहे मौजूद
राजा पहलवान ने मिक्स मार्शल आर्ट इंडिया कॉम्बैट लीग नेशनल गेम में गोल्ड मेडल जीत किया शिक्षा नगरी का नाम रोशन
आर. एन. आई इंटर भगवानपुर कॉलेज में प्रधानाचार्य राजेश कुमार मंगलवार को सेवानिवृत
आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने विभिन्न मांगों को लेकर की चर्चा,मानदेय बढ़ाने सहित मांगे पूरा न करने पर दी आंदोलन की चेतावनी