भगवानपुर। आर. एन. आई इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य राजेश कुमार को सेवानिवृत होने पर विदाई समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रधानाचार्य राजेश कुमार को सेवानिवृत होने पर अध्यापकों ने बुके और फूल मालाओं से उनका स्वागत किया। प्रधानाचार्य राजेश कुमार ने कहा कि हम विद्यालय से विदा हो रहे हैं,

लेकिन आप लोगों से कभी भी विदा नहीं हो सकते। विद्यालय में जितने बच्चे आते हैं पढ़ने के लिए वह हम लोगों के घर परिवार के तरह होते हैं। वक्ताओं ने कहा कि शिक्षकों का दर्जा उस परमपिता परमेश्वर से भी ऊपर दिया गया है, जो पूरे सृष्टि को चलाते हैं। शिक्षक कभी भी रिटायर नहीं होता। विद्यालय से कार्यमुक्त होने के बाद शिक्षक जब घर जाता है, तो वहां पर परिवार और समाज की जिम्मेदारी उन शिक्षकों के ऊपर संभालनी पड़ती है। इस मौके पर ब्रह्मपाल सैनी, संजय गर्ग, अशोक रतूड़ी, शर्मिला नागर, मांगेराम उर्फ नीटू, आशीष शर्मा, राजीव सैनी आदि मौजूद रहे।




तृतीय राज्य स्तरीय सब जूनियर अंडर-17 शूटिंग बॉल चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में देहरादून के बालक वर्ग ने मारी बाजी
यूथ कांग्रेस के नवनियुक्त पदाधिकारियों का पूर्व मेयर गौरव गोयल ने किया सम्मान,जिलाध्यक्ष एडवोकेट राजेंद्र चौधरी रहे मौजूद
आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की उत्तराखंड प्रभारी कुमारी शैलजा पहुंची जयराम आश्रम,कार्यकर्ताओं को दिए टिप्स
प्रान्तीय उद्योग व्यापार मंडल उत्तराखंड के द्वारा एसपी देहात सहित किया गया अनेक अधिकारियों का सम्मान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देहरादून दौरे की तैयारियों को लेकर रुड़की भाजपा जिला कार्यालय पर बैठक संपन्न
महर्षि कश्यप जयंती पर नगर में निकाली गई भव्य शोभा यात्रा,पुष्प वर्षा कर लोगों ने किया शोभा यात्रा का स्वागत