रुड़की।सफाई कर्मियों ने हड़ताल को छठे दिन जारी रखते हुए धरना दिया और अपनी मांगों को पूरा कराने को लेकर वे अभी हड़ताल को खत्म करने के मूड में नहीं दिख रहे,इसके चलते नगर की गली-मोहल्ले में गंदगी के अंबार लग गए हैं,वहीं लोगों द्वारा कुडे के ढेर में आग लगाकर जलाया जाने लगा है,जिससे दुर्गंध के साथ-साथ काला धुआं भी वातावरण को और दूषित कर रहा है,हालांकि सफाई कर्मियों की हड़ताल पर सख्त रवैया अपनाते हुए नगर निगम ने स्थाई कर्मचारियों को काम पर लौट के लिए कहा,इसके बाद कर्मचारियों के साथ मिलकर कल मेयर अनीता अग्रवाल,एएसडीम,नगर आयुक्त तथा कई सामाजिक संगठनों के लोगों ने नगर की सड़कों पर सफाई अभियान चलाया।

इस दौरान किसी भी विवाद की स्थिति से निपटने के लिए पुलिस बल भी तैनात किया गया।नगर निगम में लगे कूड़े के अंबार पर तहसील तथा नगर निगम प्रशासन में सख्ती दिखाते हुए अस्थाई कर्मचारियों को कम पर लौट के निर्देश दिए हैं।नगर निगम से लेकर सिविल लाइन,प्रेम मंदिर आदि स्थानों पर सफाई अभियान चलाया गया,वहीं दूसरी और सफाई कर्मियों की हड़ताल को कांग्रेस ने अपना समर्थन दिया है।महानगर जिलाध्यक्ष राजेंद्र चौधरी एडवोकेट ने पार्टी पदाधिकारियों के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर हड़ताली सफाई कर्मियों से मुलाकात कर उन्हें कांग्रेस की ओर से अपना समर्थन दिया।जिलाध्यक्ष राजेंद्र चौधरी एडवोकेट ने कहा कि रुड़की महानगर की सेवा में लगे सफाई कर्मियों का किसी भी कीमत पर उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने सफाई कर्मियों की मांगों को उचित मानते हुए उनकी लड़ाई में अपना सहयोग देने का निर्णय लिया है।उधर मेयर कांग्रेस प्रत्याशी रही पूजा गुप्ता ने भी सफाई कर्मियों के सुर में सुर मिलाते हुए उन्हें पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया और कहा कि सफाई कर्मी अपनी जायज मांगों को लेकर हड़ताल पर है,जिसे मान लिया जाना चाहिए,ताकि हड़ताल समाप्त हो और नगर की साफ सफाई का कार्य पुनः पटरी पर लौट सके।




तृतीय राज्य स्तरीय सब जूनियर अंडर-17 शूटिंग बॉल चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में देहरादून के बालक वर्ग ने मारी बाजी
यूथ कांग्रेस के नवनियुक्त पदाधिकारियों का पूर्व मेयर गौरव गोयल ने किया सम्मान,जिलाध्यक्ष एडवोकेट राजेंद्र चौधरी रहे मौजूद
आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की उत्तराखंड प्रभारी कुमारी शैलजा पहुंची जयराम आश्रम,कार्यकर्ताओं को दिए टिप्स
प्रान्तीय उद्योग व्यापार मंडल उत्तराखंड के द्वारा एसपी देहात सहित किया गया अनेक अधिकारियों का सम्मान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देहरादून दौरे की तैयारियों को लेकर रुड़की भाजपा जिला कार्यालय पर बैठक संपन्न
महर्षि कश्यप जयंती पर नगर में निकाली गई भव्य शोभा यात्रा,पुष्प वर्षा कर लोगों ने किया शोभा यात्रा का स्वागत