रुड़की /भगवानपुर! भाजपा नेता करतार सिंह भडाना ने मंगलवार को रुड़की- दिल्ली हाईवे पर अपने कैंप कार्यालय गांव मंडावली के ग्रामीणों से संवाद किया और कहा कि मंगलौर विधानसभा क्षेत्र मेरा परिवार है और आपसे मुझे बहुत उम्मीद है कि मेरा और सम्मान निश्चित रूप से अपने आशीर्वाद से रखेंगे, तो मैं उसका साथ दूंगा। जो झूठ बोलता है, वह ऊपर वाले से बचता नहीं है।

मुझे अपने लिए कुछ नहीं चाहिए। भगवान कृष्ण ने मुझे इतना दिया कि इसके लायक नहीं हूं मैं। मैं तो केवल यहां देवभूमि के लोगों के बीच आया हूं जीतू या हारू, लेकिन आपके बीच में रहकर काम करूंगा। उन्होंने कहा स्थानीय विधायक जितना काम कराएंगे, उससे अधिक मेहनत करके विधानसभा में कराऊंगा। विधायक कहते हैं की भडाना जहां एक बार आते हैं, वहां दोबारा नहीं आते। वह झूठ बोलते हैं। मैं आप लोगों की दुआओं से भव सागर पार करूंगा। साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की प्रशंसा की, वहीं उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी कि प्रशंसा करते हुए कहा कि मोदी जी देशहित में बड़े फैसले ले रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि कुछ ऐसा कर जाऊं, जो मरकर भी तुम्हारे बीच जिंदा रहूं।

इस दौरान सभी लोगों ने हाथ खड़े कर उन्हें जीत का आश्वासन दिया। इस दौरान सभी कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में सभी धर्मों के लोग मौजूद रहे।




आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने परियोजना अधिकारी रुड़की प्रथम को सौंपा ज्ञापन,मांगे पूरी न होने से हैं नाराज
भाजपा अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने किया भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष ध्रुव गुप्ता द्वारा लगाए गए विशाल चिकित्सा शिविर का उद्घाटन,गणमान्यजन रहे मौजूद
धूमधाम से मनाई हनुमान जयंती,पूजा-अर्चना कर भक्तों ने किया प्रसाद ग्रहण
चौदस पर दो दिवसीय मेले का भंडारे के साथ हुआ समापन,गणमान्यजन रहे मौजूद
राजा पहलवान ने मिक्स मार्शल आर्ट इंडिया कॉम्बैट लीग नेशनल गेम में गोल्ड मेडल जीत किया शिक्षा नगरी का नाम रोशन
आर. एन. आई इंटर भगवानपुर कॉलेज में प्रधानाचार्य राजेश कुमार मंगलवार को सेवानिवृत