भगवानपुर । बुधवार को क्षेत्र स्थित खुब्बनपुर गाँव में भगवानपुर भारतीय हिन्दु रक्षा वाहिनी के विधानसभा अध्यक्ष रोहित चौहान के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने यूजीसी के विरोध में प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। विधानसभा अध्यक्ष रोहित चौहान ने कहा कि यूजीसी सामान्य वर्ग के विद्यार्थियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने का हथियार है इसका गलत तरीके से उपयोग होगा।

कहा कि यूजीसी सामान्य वर्ग के विद्यार्थियों के भविष्य के लिए सही नहीं है। ऐसा इसलिए इसके तहत सामान्य वर्ग के विद्यार्थियों के खिलाफ किसी भी शिक्षण संस्थान में फर्जी आरोप लगाए जा सकते हैं जो इनके भविष्य के लिए घातक साबित हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि यह कानून शिक्षण संस्थानों में समानता नहीं विद्यार्थियों के बीच असमानता और भेदभाव पैदा करेगा। यूजीसी के नए नियम बगैर अपराध के भी सामान्य वर्ग के विद्यार्थियों को अपराधी घोषित करेंगे। यह कानून सामान्य वर्ग को पीछे धकेलने के लिए लागू किया गया है

इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस मौके पर यशपाल सिंह, सुमित चौहान, मुकेश चौहान, बृजपाल चौहान, अशोक चौहान, आशीष चौहान, मांगेराम चौहान, अंकित, सोनू आदि उपस्थित रहे।




तृतीय राज्य स्तरीय सब जूनियर अंडर-17 शूटिंग बॉल चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में देहरादून के बालक वर्ग ने मारी बाजी
यूथ कांग्रेस के नवनियुक्त पदाधिकारियों का पूर्व मेयर गौरव गोयल ने किया सम्मान,जिलाध्यक्ष एडवोकेट राजेंद्र चौधरी रहे मौजूद
आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की उत्तराखंड प्रभारी कुमारी शैलजा पहुंची जयराम आश्रम,कार्यकर्ताओं को दिए टिप्स
प्रान्तीय उद्योग व्यापार मंडल उत्तराखंड के द्वारा एसपी देहात सहित किया गया अनेक अधिकारियों का सम्मान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देहरादून दौरे की तैयारियों को लेकर रुड़की भाजपा जिला कार्यालय पर बैठक संपन्न
महर्षि कश्यप जयंती पर नगर में निकाली गई भव्य शोभा यात्रा,पुष्प वर्षा कर लोगों ने किया शोभा यात्रा का स्वागत