रूड़की।जैन समाज के तत्वावधान में चल रहे पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव में सोमवार को तीर्थंकर भगवान ऋषभदेव का जन्म कल्याणक महोत्सव मनाया गया।तीर्थंकर भगवान के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में जैन समाज ने नगर में भगवान की भव्य शोभायात्रा निकाली गई।इस मौके पर हजारों श्रद्धालुओं ने गाजे-बाजे,नृत्य,श्रीजी के मानवतावादी संदेश के साथ ही धूमधाम से अपने आराध्य प्रभु का जन्म कल्याणक के धार्मिक प्रभावना की।महोत्सव पर श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए जैन संत मुनिश्री प्रणम्य सागर जी महाराज ने कहा कि पंचकल्याणक प्रतिष्ठा जैसे धार्मिक कार्यक्रम हमारी संस्कृति संरक्षण और उसके पुनर्जागरण के लिए अत्यावश्यक है।

ऐसे धार्मिक आयोजनों से मानवीय मूल्यों और जनकल्याणकारी कार्यों को बल मिलता है।उन्होंने कहा कि जैन धर्म सदैव हरेक प्राणियों के कल्याण की कामना करता है।उन्होंने कहा कि तीर्थंकरों के संदेश और उनके मानवतावादी दृष्टिकोण विश्व जगत के लिए अलख जगाने वाले होते हैं।नगर के डीएवी कॉलेज मैदान में जैन समाज द्वारा अपने श्रीमज्जिनेंद्र जिनबिंब पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव के लिए जैन ‘अयोध्या नगरी’ के नाम से भव्य पंडाल बनाया है,जिसमें प्रतिदिन प्रसिद्ध जैन संत अर्हंयोग प्रणेता मुनिश्री प्रणम्य सागर जी महाराज के परम सानिध्य एवं प्रतिष्ठा मूर्ति प्रतिष्ठाचार्य के निर्देशन में पंचकल्याणक से संबंधित विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम गत तीन से लगातार संपन्न किए जा रहे हैं।सोमवार को मंगलाष्टक,कलशाभिषेक,नित्य नियम और नैमितिक जिनेंद्रार्चना,मुनिश्री प्रणम्य सागर जी महाराज का प्रवचन,महाआरती, शास्त्रसभा,सौधर्म इंद्र सभा,आनंद उत्सव,बाल क्रीड़ा और आदि कुमार का पालना झुलाना जैसे विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों की सारगर्भित प्रस्तुति दी गई।इस अवसर पर जैन धर्म सभा उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष नरेंद्र कुमार जैन,सौधर्म इंद्र बने प्रधान अनिल कुमार जैन,मंत्री अवनीश कुमार जैन,कोषाध्यक्ष सुभाष चन्द्र जैन,प्रोफेसर एसएस जैन,पूर्व विधायक सुरेश चन्द्र जैन,साधुराम जैन,डॉ०रवि कुमार जैन, अरिंजय जैन, सुधीर कुमार जैन,निपुण जैन, मनोज कुमार जैन,प्रतिष्ठाचार्य शुभम जैन,सह-प्रतिष्ठाचार्य अरविंद जैन,जैन संतगण,सुंगध जैन,नवीन कुमार जैन एडवोकेट,उदय जैन,मुकेश कुमार जैन,शुभांगी जैन,पीके जैन,निश्चय जैन,अनंत अजय जैन,वरूण जैन, साधना जैन,चक्रेश जैन,अतुल जैन, आलोक,अनीता जैन, वीणा जैन,मधु जैन, नवीन जैन,सतीश जैन व निकलंक जैन सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्यजन मौजूद रहे।




तृतीय राज्य स्तरीय सब जूनियर अंडर-17 शूटिंग बॉल चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में देहरादून के बालक वर्ग ने मारी बाजी
यूथ कांग्रेस के नवनियुक्त पदाधिकारियों का पूर्व मेयर गौरव गोयल ने किया सम्मान,जिलाध्यक्ष एडवोकेट राजेंद्र चौधरी रहे मौजूद
आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की उत्तराखंड प्रभारी कुमारी शैलजा पहुंची जयराम आश्रम,कार्यकर्ताओं को दिए टिप्स
प्रान्तीय उद्योग व्यापार मंडल उत्तराखंड के द्वारा एसपी देहात सहित किया गया अनेक अधिकारियों का सम्मान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देहरादून दौरे की तैयारियों को लेकर रुड़की भाजपा जिला कार्यालय पर बैठक संपन्न
महर्षि कश्यप जयंती पर नगर में निकाली गई भव्य शोभा यात्रा,पुष्प वर्षा कर लोगों ने किया शोभा यात्रा का स्वागत