भगवानपुर:- हरिद्वार जिले में पिछले दिनों साधन सहकारी समिति के सभापति और उपसभापति पदों पर चुनाव हुए थे जिसमें निर्वाचित प्रत्याशियों को आज साधन सहकारी समिति खेड़ी शिकोहपुर के अलावलपुर गोडाउन पर शपथ ग्रहण समारोह किया गया जिसमें सभापति पद पर राव शफात अली तथा उपसभापति पद पर माशूक अली को शपथ ग्रहण कराई इसके अलावा बाकी सदस्यों को भी शपथ ग्रहण कराई तथा उसके बाद प्रथम मीटिंग का आयोजन किया गया जिसमें समिति के कार्यों पर विचार कर अध्यक्ष द्वारा समिति के हितों को देखते हुए निर्णय लिए गए तथा बैठक शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई ।

समिति सचिव द्वारा संचालक मंडल और समिति कर्मचारियों का धन्यवाद अदा किया गया तथा समिति सचिव तरु सैनी द्वारा मंच का संचालन व समिति के लेखें जोखे का हिसाब बताया गया। इस अवसर पर समिति सदस्य राव रईस , राव फरहत अली पूर्व सभापति , राव अथर अली पूर्व प्रधान खेड़ी शिकोहपुर राव सऊद खां पूर्व उप प्रधान , पूर्व सभापति प्रशांत नंबरदार तथा कुशल पाल सिंह ( संग्रह कुर्क समिति ) राव अजीम , राव मुन्ना , मेहताब, बुरहान , बुद्ध उर्फ सगीर , शोएब , मित्रपाल आदि लोग शामिल हुए।




तृतीय राज्य स्तरीय सब जूनियर अंडर-17 शूटिंग बॉल चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में देहरादून के बालक वर्ग ने मारी बाजी
यूथ कांग्रेस के नवनियुक्त पदाधिकारियों का पूर्व मेयर गौरव गोयल ने किया सम्मान,जिलाध्यक्ष एडवोकेट राजेंद्र चौधरी रहे मौजूद
आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की उत्तराखंड प्रभारी कुमारी शैलजा पहुंची जयराम आश्रम,कार्यकर्ताओं को दिए टिप्स
प्रान्तीय उद्योग व्यापार मंडल उत्तराखंड के द्वारा एसपी देहात सहित किया गया अनेक अधिकारियों का सम्मान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देहरादून दौरे की तैयारियों को लेकर रुड़की भाजपा जिला कार्यालय पर बैठक संपन्न
महर्षि कश्यप जयंती पर नगर में निकाली गई भव्य शोभा यात्रा,पुष्प वर्षा कर लोगों ने किया शोभा यात्रा का स्वागत