रुड़की।भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने नेहरू स्टेडियम में चल रही कथा में पहुंच कथा वाचक आचार्य विजय कौशल जी महाराज द्वारा संपूर्ण श्रद्धा एवं भक्ति भाव से सुनाई जा रही राम कथा का श्रवण किया।भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट,भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ०मधु सिंह ने मंच पर पहुंचकर विजय कौशल जी महाराज का शॉल ओढ़ाकर एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान भी किया।भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कथा वाचक महाराज जी से आशीर्वाद प्राप्त किया और राम कथा का श्रवण कर इसे जीवन में आत्मसात करने का संदेश दिया।उन्होंने कहा कि श्रीराम के जीवन आदर्श आज भी समाज को मार्गदर्शन देते हैं

और हर व्यक्ति को धर्म,सत्य और मर्यादा के पथ पर चलने की प्रेरणा देते हैं।भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ०मधु सिंह ने महाराज जी के आशीर्वाद को धारण करने का संकल्प लेते हुए कहा कि कथा श्रवण से समाज में सद्भाव,भाईचारा और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री अक्षय प्रताप सिंह,पवन तोमर,प्रवीण संधू,गुरजिंदर सिंह सहित भाजपा के जिला एवं मंडल स्तर के पदाधिकारी,कार्यकर्ता तथा नगर क्षेत्र के श्रद्धालु बड़ी संख्या में उपस्थित रहे और राम कथा का श्रवण कर धर्म और भक्ति में भाव-विभोर हुए।




तृतीय राज्य स्तरीय सब जूनियर अंडर-17 शूटिंग बॉल चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में देहरादून के बालक वर्ग ने मारी बाजी
यूथ कांग्रेस के नवनियुक्त पदाधिकारियों का पूर्व मेयर गौरव गोयल ने किया सम्मान,जिलाध्यक्ष एडवोकेट राजेंद्र चौधरी रहे मौजूद
आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की उत्तराखंड प्रभारी कुमारी शैलजा पहुंची जयराम आश्रम,कार्यकर्ताओं को दिए टिप्स
प्रान्तीय उद्योग व्यापार मंडल उत्तराखंड के द्वारा एसपी देहात सहित किया गया अनेक अधिकारियों का सम्मान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देहरादून दौरे की तैयारियों को लेकर रुड़की भाजपा जिला कार्यालय पर बैठक संपन्न
महर्षि कश्यप जयंती पर नगर में निकाली गई भव्य शोभा यात्रा,पुष्प वर्षा कर लोगों ने किया शोभा यात्रा का स्वागत