रूड़की।हरिद्वार रोड स्थित एक रेस्तरां में प्रेसवार्ता करते हुए राष्ट्रीय लोकदल (खेल प्रकोष्ठ) के राष्ट्रीय अध्यक्ष व उत्तराखंड प्रभारी चौधरी नीरपाल सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय लोकदल पार्टी का विस्तार,पार्टी का संगठनीय ढांचा मजबूत करने के लिए आगामी पन्द्रह जून से हरिद्वार जिले की प्रत्येक ग्राम सभाओं में क्रमवार पंचायत करके किसान,मजदूर,युवाओं को पार्टी की मुख्यधारा से जोड़ा जायेगा।हर गांव में पार्टी कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं की भागेदारी सुनिश्चित रहेगी।

चौधरी नीरपाल सिंह ने कहा कि रूड़की में जून के पहले सप्ताह में कैंप कार्यलय खोल दिया जायेगा।पार्टी नए-पूराने सभी नेताओं व कार्यकर्ताओं को साथ लेकर मेहनत करेगी।उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता का सम्मान सर्वोपरि रहेगा और बहुत जल्दी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष,सांसद जयंत चौधरी की विशाल जनसभा रूड़की में करवाई जाएगी।इस दौरान चौधरी विपिन,अमित सैनी,गौरव कुमार,करण सिंह,विवेक,राहुल राणा आदि उपस्थित रहे।





तृतीय राज्य स्तरीय सब जूनियर अंडर-17 शूटिंग बॉल चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में देहरादून के बालक वर्ग ने मारी बाजी
यूथ कांग्रेस के नवनियुक्त पदाधिकारियों का पूर्व मेयर गौरव गोयल ने किया सम्मान,जिलाध्यक्ष एडवोकेट राजेंद्र चौधरी रहे मौजूद
आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की उत्तराखंड प्रभारी कुमारी शैलजा पहुंची जयराम आश्रम,कार्यकर्ताओं को दिए टिप्स
प्रान्तीय उद्योग व्यापार मंडल उत्तराखंड के द्वारा एसपी देहात सहित किया गया अनेक अधिकारियों का सम्मान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देहरादून दौरे की तैयारियों को लेकर रुड़की भाजपा जिला कार्यालय पर बैठक संपन्न
महर्षि कश्यप जयंती पर नगर में निकाली गई भव्य शोभा यात्रा,पुष्प वर्षा कर लोगों ने किया शोभा यात्रा का स्वागत