रुड़की।कांग्रेस हाईकमान के आह्वान पर वोट चोरी के मामले को लेकर देवबन्द विधानसभा में पद यात्रा निकालने के लिए अपने आवास पर समर्थकों की भीड़ जुटाने में लगी सहारनपुर कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष डॉ०शाजिया नाज एडवोकेट को स्थानीय पुलिस प्रशासन ने घर में हाउस अरेस्ट कर कड़ी सुरक्षा लगा दी है,जैसे ही शाजिया नाज को हाउस अरेस्ट करने की सूचना कांग्रेस कार्यकर्ताओं को मिली तो बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उनके आवास पर पहुंचने शुरू हो गए है।पुलिस चाक चौबंद व्यवस्था के साथ डटी हुई है और कांग्रेस कार्यकर्ताओं को घर से निकलने नहीं दे रही है।डॉ०शाजिया नाज ने कहा कि भाजपा सरकार कांग्रेस के प्रदर्शन से घबराई हुई है और पुलिस को आगे कर विपक्ष की आवाज को दबाने पर लगी हुई है।वे लोकतांत्रिक तरीके से अपना कार्यक्रम करना चाहती थी,किंतु पुलिस प्रशासन ने उन्हें इसकी इजाजत नहीं दी।लोकतंत्र में प्रत्येक व्यक्ति को अपनी बात कहने का अधिकार है और वह तो देश की प्रमुख राजनीतिक दल कांग्रेस की कार्यकर्ता है,किंतु जिस तरीके से उन्हें कार्यक्रम करने से रोका गया वह लोकतंत्र की हत्या है।उन्होंने कहा कि भाजपा जनता में अपना विश्वास खो चुकी है तथा आने वाले समय मे भाजपा की सत्ता से विदाई तय है।




तृतीय राज्य स्तरीय सब जूनियर अंडर-17 शूटिंग बॉल चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में देहरादून के बालक वर्ग ने मारी बाजी
यूथ कांग्रेस के नवनियुक्त पदाधिकारियों का पूर्व मेयर गौरव गोयल ने किया सम्मान,जिलाध्यक्ष एडवोकेट राजेंद्र चौधरी रहे मौजूद
आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की उत्तराखंड प्रभारी कुमारी शैलजा पहुंची जयराम आश्रम,कार्यकर्ताओं को दिए टिप्स
प्रान्तीय उद्योग व्यापार मंडल उत्तराखंड के द्वारा एसपी देहात सहित किया गया अनेक अधिकारियों का सम्मान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देहरादून दौरे की तैयारियों को लेकर रुड़की भाजपा जिला कार्यालय पर बैठक संपन्न
महर्षि कश्यप जयंती पर नगर में निकाली गई भव्य शोभा यात्रा,पुष्प वर्षा कर लोगों ने किया शोभा यात्रा का स्वागत